Varun Dhawan Birthday-
वरुण धवन आज अपना जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 24 अप्रैल साल 1987 को मुंबई में हुआ था। और उनके पिता जो की मशहूर फिल्म डायरेक्टर है। उनका नाम डेविड धवन है। और वरुण धवन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओ में से एक है। वरुण धवन अपने लुक्स और स्टाइल के लिए भी जाने जाते है।

वरुण धवन ने निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म माई नेम इज खान से बतौर सहायक निर्देशके के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। और ये फिल्म साल 2010 में रिलीज किया गया था। और इस लेख में हम उनके निजी जीवन के बारे में जानेंगे।
वरुण धवन की संपत्ति में हर वर्ष होती है बढ़ोतरी-

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) की कुल संपत्ति की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके पास कुल 411 करोड़ रुपए की संपत्ति है। और उनकी वार्षिक 20 करोड़ रूपए से ज्यादा बताई जाती है। और इनकी संपत्ति में हर वर्ष 5 प्रतिशत से 6 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो रही है। वही उनकी कमाई का मुख्य स्त्रोत फिल्मों से है। फिल्मों में कमाई के अलावा उनकी आय टीवी के विज्ञापन और कई बड़े बड़े ब्रांडो के प्रमोशन से भी होता है।
अभिनेता वरुण धवन एक फिल्म में अभिनय करने के लिए 5-10 करोड़ रुपए तक चार्ज करते है। वही ब्रांडो के विज्ञापन की बात की जाए तो वहाँ से करीब 10 लाख रुपए की हर महीने कमाई कर लेते है।
वरुण धवन का नया घर-Varun Dhawan New House-

एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने नताशा से जनवरी साल 2020 में शादी की थी। जिसके बाद उन्होने जुहू में एक घर खरीदा है। और उस घर की कीमत 30 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है। और वही वरुण धवन अपनी शादी से पहले अपने माता-पिता के साथ ही रहते थे।
Varun Dhawan Birthday
वरुण धवन का कार कलेक्शन-
वरुण धवन को कारो का काफी शौक है। जिसके वजह से उनके पास कई सारी कारे मौजूद है। वरुण धवन के पास 88 लाख रुपए की मर्सिडीज बेंज 350D कार है। इसके अलावा मर्सिडीज बेंज E220D और ऑडी Q7 है जिसकी कीमत 85 लाख रुपए है। कारो के अलावा उनके पास बाइक का भी कलेक्शन है। और उनके पास बाइक में एक रॉयल एनफील्ड बुलेट भी है। और इसकी कीमत 3.7 लाख रुपये हैं। वरुण धवन ने अपने 10 वर्ष के फिल्मी करियर में काफी कुछ कर लिया है।
इस फिल्म से की थी अपने करियर की शुरुआत-

अभिनेता वरुण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ थे इयर से किया था। इस फिल्म में वरुण धवन के अभिनय को लोगो के द्वारा पसंद किया गया था। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज की गई थी। इसमे वरुण धवन के साथ सिधार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी नजर आई थी। और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 98 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
वरुण धवन की आने वाली फिल्मे-Varun Dhawan Upcoming Moveis-
अभिनेता वरुण धवन अभिनेत्री कृति सेनन के साथ फिल्म भेड़िया में नजर आएंगे। इसके अलावा वो फिल्म जुग जुग जियो में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ अभीनेत्री कियारा आडवाणी भी नजर आएँगी। और इस फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। जो की 24 जून 2022 में रिलीज कर दी जाएगी।
Also Read-Top 5 Comedy Movies In Hindi-ये है टॉप 5 बेहतरीन कॉमेडी मूवीस, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है मौजूद!
Varun Dhawan Birthday