Vamika First Pic: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी वामिका की पहली झलक (Vamika First Pic) सार्वजनिक हो गई है। सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस बात की पुष्टि खुद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ही की है।
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रविवार अपनी बेटी को लेकर स्टेडियम गई हुई थी। जहां पर विराट कोहली 50 रन बनाने के बाद चीयर्स कर रहे थे। अनुष्का शर्मा ने भी अपनी बेटी के चीयर्स किया। इसी समय ब्रॉडकास्टर का कैमरा अनुष्का शर्मा की तरफ घूम गया और अनुष्का शर्मा की गोद में उनकी बेटी भी थी। इस तरह पहली बार अनुष्का की बेटी वामीका की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई है और यहां तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
यह भी जाने : जाने भारतीय क्रिकेटरों की पत्नी कितना पढ़े लिखे है? -Indian cricketer wife education
Vamika First Pic: अनुष्का शर्मा ने की यह अपील –
अपनी बेटी की पहली तस्वीर (Vamika First Pic) वायरल होने के बाद अनुष्का शर्मा ने रिएक्शन सामने आया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहले भी लोगों से अपील कर चुके हैं कि लोग उनकी बेटी की तस्वीर न खींचे। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है।

जिसमें उन्होंने लिखा है कि हमारी बेटी की तस्वीर बिना हमारी जानकारी के स्टेडियम में क्लिक की गई। अब यह तस्वीर लगातार लोगों के बीच सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। हम आप सब को यह बताना चाहते हैं कि हमें ऑफ गार्ड पकड़ा गया और हमें इसके बारे में जानकारी नहीं थी कि कैमरे की नजर हम पर है।
आगे अनुष्का शर्मा ने लिखा है कि अपनी बेटी को लेकर हमारा रुख पहले जैसा ही है। हम आपसे उम्मीद करते हैं कि वामिका की तस्वीर को क्लिक न किया जाये, न ही उसे कहीं पर छापा जाए। इसके पीछे का कारण हम पहले भी आप लोगों को बता चुके हैं।
यह भी जाने : Sachin Tendulkar Net Worth-सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति,कार,घर,बायोग्राफी हिन्दी मे जाने
बता दें कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली जब से माता-पिता बने हैं तब से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हर कोई उनकी बेटी की पहली झलक (Vamika First Pic) देखना चाहता है। लेकिन अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तथा विराट कोहली अपनी बेटी की तस्वीर शेयर नहीं करना चाहते हैं। वह लोगो को इसके लिए मना करते हैं।
बता दे कि विराट कोहली और अनुष्का की बेटी वामिका का जन्म पिछले साल 11 जनवरी को हुआ था। तब से लगातार दोनों के फैंस वामिका की तस्वीर को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। अब जाकर लोगों का यह इंतजार खत्म हुआ है। वामिका की पहली तस्वीर (Vamika First Pic) सार्वजनिक हो गई है।

बता दे कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पहले ही लोगों को इस बात के लिए सूचित कर दिया है कि वह अपनी बेटी को मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखेंगे और समय आने पर ही उसे सामने लाया जाएगा। बता दें कि अनुष्का पिछले काफी समय से फिल्मों से भी दूर है। लेकिन जल्द ही वह फिर से बड़े पर्दे पर देखी जाने वाली हैं।
जल्द ही अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मशहूर खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की बायोपिक में देखा जा सकता है। झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस नाम से बन रही है। जिसमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी।
बता दें कि इसके पहले आखरी बार अनुष्का शर्मा को शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। जीरो फिल्म सुपर फ्लॉप रही थी। इसके बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फिल्मों से कुछ वक्त के लिये दूरी बना ली थी। लेकिन अब एक बार फिर से मां बनने के बाद वह वापसी कर रही हैं।
यह भी जाने : Shoaib Akhtar Love Story: शोएब अख्तर की पत्नी के सामने विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा है फेल