Upcoming Web Series-
पूरी दुनिया के साथ साथ भारत में ओटीटी की लोकप्रियता में बढ़ोतरी देखी जा रही है। लोग थिएटर के बाद ओटीटी पर ही सबसे ज्यादा मूवीस व वेब सीरीज देखते है। और इसी वजह से इन ओटीटी पर अलग अलग भाषाओ में काफी सारे कंटेंट मौजूद है। लोगो पर ओटीटी का प्रभाव कोरोना महामारी के दौरान पड़ा था। क्योकि उस समय सिनेमाघरों को बंद किया गया था। जिसके वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही लोगो ने अपना मनोरंजन किया था। मिर्ज़ापुर और द फैमिली मैन जैसे बेहतरीन सीरीज लोगो को काफी पसंद आए थे। वही अब लोगो को इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे है। और यहां पर हम उन्ही अपकमिंग वेब सीरीज के बारे में जानेंगे।
1. द फैमिली मैन 3
द फैमिली मैन भी काफी लोकप्रिय वेब सीरीज है। जिसमे बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी लीड रोल में है। इस सीरीज के भी अब तक दो सीजन प्राइम विडियो पर स्ट्रीम कर दिए गए है। द फैमिली मैन वेब सीरीज के दोनों ही सीजन काफी पसंद किए गए है। वही अब दर्शक इसके तीसरे सीजन के इंतजार में है। मनोज बाजपेयी के वेब सीरीज द फैमिली मैन के तीसरे सीजन को इसी साल नवंबर के महीने में स्ट्रीम किया जाएगा।
2. मिर्ज़ापुर 3-
पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और अली फैजल की वेब सीरीज मिर्ज़ापुर अमेज़न प्राइम विडियो की टॉप क्राइम वेब सीरीज है। जो लोगो को काफी पसंद आया था। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी (अखंडानंद), अली फैजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु शर्मा के द्वारा निभाया गया मुन्ना भैया का किरदार काफी ज्यादा पसंद किया गया था। अब तक इसके 2 सीजन रिलीज कर दिए गए है। और दोनों ही हिट हुई है। अब दर्शको को तीसरे सीजन का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिर्ज़ापुर 3 की शूटिंग हो रही है। और ये वेब सीरीज साल 2023 तक ओटीटी पर रिलीज कर दी जाएगी।
3. जामताड़ा 2-
ओटीटी प्लेटफॉर्म का वेब सीरीज जामताड़ा, जो कि छोटे शहरों के युवा दोस्तों पर है। ये सीरीज काफी लोकप्रिय हुआ। इसका पहला सीजन साल 2020 में नेटप्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जामताड़ा का दूसरा सीजन इसी साल 23 सितंबर को स्ट्रीम किया जाएगा।
4. आश्रम 4-
बॉबी देओल की ये वेब सीरीज भी एमएक्स प्लेयर की टॉप वेब सीरीज में है। जिसको लोगो ने काफी पसंद भी किया है। इसी सफलता के वजह से इसके अब तक 3 सीजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज कर दिए गए है। वही अब दर्शक इसके चौथे सीजन का इंतजार कर रहे है। मीडिया के अनुसार इस वेब सीरीज का चौथा सीजन साल 2013 तक रिलीज किया जाएगा। इस वेब सीरीज में बॉबी देओल और ईशा गुप्ता लीड रोल में है।
5. असुर 2-
मशहूर बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी की वेब सीरीज असुर एक एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। जिसमे अरसद वारसी और वरुण सोबती लीड रोल में है। इस वेब सीरीज के पहले पार्ट को लोगो ने काफी पसंद किया था। हिट हो जाने वजह से इसका दूसरा सीजन भी रिलीज किया जाएगा। इसका पहला सीजन साल 2010 में वूट पर स्ट्रीम किया गया था। वही इसके दूसरे सीजन के बारे में बात करे तो इसके रिलीज डेट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
Also Read-Best Web Series In Hindi – क्राइम पर आधारित ये बेहतरीन वेब सीरीज, जाने कहा देख सकते है?