u.p actors in bollywood industry-
यूपी में न सिर्फ़ देश के दिग्गज राजनेता, तेज़ तर्रार IAS अफ़सर है, बल्कि यहां पर एक से बढ़कर एक महान कलाकार पैदा हुए है। वो ऐसे कलाकार है, जो आज बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में छाए हुए हैं।
तो आज हम ऐसे ही 10 अभिनेता के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत उत्तर प्रदेश से किया है और आज के समय में बॉलीवुड के अहम हिस्सा बने हुए है।
1. नसीरुद्दीन शाह-

नसीरुद्दीन के पिता का नाम ‘अली मुहम्मद शाह’ था और मां का नाम ‘फ़र्रुख सुल्तान’ था। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हुआ था। नसीरुद्दीन बॉलीवुड के सबसे उम्दा एक्टर्स में से एक है। उन्होंने करीब 100 फ़िल्मों में काम किया, साथ ही अलग-अलग क़िरदार निभाए हैं।
2. अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के बिग बी कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में हुआ था। उनके परिवार का रिश्ता प्रतापगढ़ से भी है। आपको तो ये बताने की जरूरत नहीं कि अमिताभ बच्चन फ़िल्म इंडस्ट्री के कितने बड़े चेहरे हैं, और उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ो में है।
3. अनुष्का शर्मा-

‘रब ने बना दी जोड़ी’ स्टार अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में हुआ था। उत्तर प्रदेश के रहने वाली अनुष्का शर्मा के पिता आर्मी ऑफ़िसर थे और उनकी मां गढ़वाल की थी। अनुष्का शर्मा ने 16 से अधिक फ़िल्मों में काम किया है 3 फ़िल्मों को ख़ुद प्रोड्यूस भी कर चुकी है।
4. राजपाल यादव-

‘मैं, मेरी पत्नी और वो’ में मिथिलेश शुक्ला के क़िरदार में जान फ़ूंकने वाले राजपाल यादव उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कुंद्रा नाम के एक शहर से हैं। वे एक NSD ग्रेजुएट हैं। राजपाल यादव ने अपने फ़िल्म की करियर में अब तक कुछ बेहतरीन क़िरदार निभाए हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
5. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का जन्म उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले में हुआ था। 8 भाई-बहनों में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज बॉलीवुड के मशहूर नाम हैं। उनका किरदार लोगो में काफी पसंद है, परंतु नवाज़ सिद्दीकी को सफ़लता के इस मुकाम तक पहुंचने में काफी संघर्ष करना पड़ा था।शायद यही वजह है वो आज भी अपनी जड़ों से बंधे हैं, और अक्सर अपने गांव जाकर खेती करते है।
6. सौरभ शुक्ला-

नेशनल अवार्ड विजेता सौरभ शुक्ला का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था, परंतु वो 2 साल की आयु में वो अपने परिवार के साथ दिल्ली चले गए थे। सौरभ शुक्ला न सिर्फ़ एक अच्छे अभिनेता है, बल्कि बेहतरीन स्क्रीन डायरेक्टर और राइटर है।
7. दिशा पटानी-

दिशा पटानी का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुआ था। और एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ से बीटेक की डिग्री प्राप्त कर दिशा पटानी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से किया था और आज के समय में फ़िल्मों में काफी नाम कमा रही हैं। ‘MS धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनके अभिनय को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया था।
8. सुशांत सिंह-

सुशांत सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हुआ था। सुशांत ‘सत्या’, ‘कौन’, ‘जोश’, ‘जंगल’,’हेट स्टोरी 2′ ‘ये साली जिंदगी’, और ‘बेबी’ जैसी कई फ़िल्मों में काम कर चुके हैं और दर्शकों द्वारा काफी सपोर्ट भी मिला है। टीवी शो ‘सावधान इंडिया’ के वजह से आज वो घर घर में पहचाने जाते हैं।
Also Read-Honsla Rakh Movie : दिलजीत दोसांझ और शहनाज गिल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही अच्छा प्रदर्शन
9. ज़ाकिर हुसैन-

जाकिर हुसैन ने साल 2004 में राम गोपाल वर्मा की ‘एक हसीना थी’ से अपनी शुरुआत की थी तभी से कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ज़ाकिर हुसैन का जन्म और पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ था। रईस फ़िल्म में शाहरुख ख़ान के साथ काम कर उन्होंने यक़ीनन अपने प्रदेश वासियों को गर्व महसूस कराया था।
10. अनुराग कश्यप-

अनुराग कश्यप का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था और मात्र दो साल की आयु में वो वाराणसी चले गए और देहरादून से अपनी शिक्षा प्राप्त की। अनुराग कश्यप बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे अच्छे निर्देशकों में से एक है। एक ऐसा डायरेक्टर जिसने मेन स्ट्रीम फ़िल्मों का चेहरा ही बदल दिया है।
Also Read-बॉलीवुड के अभिनेताओ के पास है ये बड़ी गाड़ी-bollywood actors car pictures