Sonu Sood Net Worth-
सोनू सूद देश के मशहूर अभिनेता है। जो देश के कई भाषाओ में अभिनय करते नजर आते है। इन्होने अपने करियर के दौरान देश के फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड के साथ टॉलीवुड, कॉलीवुड और कन्नड़ फिल्म फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। वही ये एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है, जो लोगो की मदद के वजह सुर्ख़ियो में रहते है। और इस लेख में हम अभिनेता सोनू सूद की कुल संपत्ति (Sonu Sood Net Worth) के बारे में जानेंगे।
सोनू सूद की कुल संपत्ति-

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय फिल्म अभिनेता सोनू सूद की कुल संपत्ति लगभग 17 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है। जो की भारतीय रुपयो में करीब 130 करोड़ रुपए होते है। उनकी आय का मुख्य स्त्रोत फिल्मों में अभिनय व कई बड़े ब्रांडो का विज्ञापन है। जिसके लिए वो करोड़ो रुपए चार्ज करते है। वही वो एक फिल्म में अभिनय के लिए फीस के तौर पर 2 करोड़ रुपए से ज्यादा चार्ज करते है। इन सभी के अलावा सोनू सूद का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है। और उस प्रॉडक्शन हाउस का नाम शक्ति सागर प्रोडक्शंस है।
सोनू सूद का कार कलेक्शन-

सोनू सूद के पास कुछ बेहतरीन कारो का कलेक्शन है। जिनमे ऑडी क्यू7 शामिल है। इस कार की कीमत 80 लाख रुपए के आसपास है, मर्सिडीज बेंज एमएल क्लास 350 (66 लाख रुपए), पोर्श पनामा (2 करोड़ रुपए)।
सोनू सूद का घर-
एक्टर सोनू सूद अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के अंधेरी के लोखंडवाला में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं। और सोनू सूद का ये फ्लैट काफी शानदार बताया जाता है। इस फ्लैट के अलावा सोनू सूद के पास मुंबई में ही दो और फ्लैट माजूद हैं। वही उनका एक खुद का एक होटल है।
सोनू सूद बायोग्राफी-

सोनू सूद (Sonu Sood) का जन्म 30 जुलाई साल 1973 को हुआ था। सोनू सूद के पिता का नाम शक्ति सागर सूद है, जो की एक एंटरप्रेन्योर है। और वही उनकी माँ का नाम सरोज सूद है, और वो एक अध्यापिका रही थीं। आपको बता दे की अभिनेता सोनू सूद के परिवार में कोई भी फिल्म इंडस्ट्री से संबंध नहीं रखता था, लेकिन फिर भी उन्होने अपने मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में सफल हुए है।
Also Read-Siddhu Moosewala-जाने सिद्धू मूसेवाला की कुल संपत्ति कितनी थी, सिद्धू मूसेवाला लाइफस्टाइल!
सोनू सूद की पढ़ाई-
सोनू सूद ने अपनी पढ़ाई YCCE नागपुर से इलेक्ट्रानिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।
सोनू सूद की शादी-
सोनू सूद ने अपनी शादी साल 1996 में सोनाली से की थी। और उनके दो बच्चे भी है। उनके एक बेटे का नाम इशांत है। और दूसरे बेटे का नाम अयान सूद है।
सोनू सूद का फिल्मी करियर-

सोनू सूद ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म शहीदे-ए-आजम से की थी। और इस फिल्म में सोनू सूद ने देश के महान व्यक्ति भगत सिंह (Bhagat Singh) का रोल निभाया था। इसके बाद सोनू सूद ने कई फिल्मों में काम किया है। और अधिकतर फिल्मों में सोनू सूद ने खलनायक का रोल निभाया है। जिसको लोगो के द्वारा काफी पसंद भी किया गया है। उन्होने साउथ के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ कई फिल्मों में काम किया है, इसके अतिरिक्त बॉलीवुड व टॉलीवुड में काम किया हुआ है।
Also Read-जाने यामी गौतम की कुल संपत्ति कितनी है-Net Worth Of Yami Gautam
सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सोनू सूद-

सोनू सूद तो अधिकतर फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाते है। परंतु असल ज़िंदगी में उनको लोग अभिनेता मानते है। इन्होने कोरोना महामारी के दौरान लोगो की काफी सहायता की थी। कोविड-19 में लॉकडाउन के समय सोनू सूद ने करीब 2000 से अधिक प्रवासियों को उनके घर भेजने में मदद की है। इसके अलावा उन्होने घरेलू हिंसा को देखते हुए एक अभियान शुरू करने के लिए फाउंडेशन के साथ काम भी किया है।
सोनू सूद की मशहूर फिल्मे-
शहीदे-ए-आजम
युवा
चंद्रमुखी
आशिक बनाया आपने
जोधा अकबर
सिंह इज किंग
एक विवाह ऐसा भी
अरूंधति
दबंग
बुड्ढा होगा तेरा बाप
शूटआऊट एट वडाला
रमैया वस्तावैयया
आर राजकुमार
इंटरटेनमेंट
हैप्पी न्यू ईयर
गब्बर इज बैक
दबंग 3………..
Sonu Sood Net Worth