Shoaib Akhtar Love Story: बॉलीवुड स्टार और क्रिकेट के बारे में उनके फैंस हमेशा ही जाने के लिए उत्सुक रहते हैं। क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कई सारे खिलाड़ी रहे हैं जिनके लव स्टोरी के बारे में लगभग हर कोई जानता है। कुछ खिलाड़ियों की पत्नियां मॉडल है, तो कुछ की एक्ट्रेस। कुछ खिलाड़ियों ने अपने बचपन की दोस्त से शादी की है। कुछ ऐसे भी खिलानी है जिनकी बीवियां उनकी उम्र में काफी बड़ी हैं, तो कुछ ऐसे भी खिलानी है जिनकी पत्नियों से उम्र में काफी छोटी हैं।
आज हम एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में जानेंगे जिसे रावलपिंडी एक्सप्रेस के तौर पर जाना जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर की। इस क्रिकेटर ने अपने से 18 साल छोटी उम्र की लड़की से निकाह (Shoaib Akhtar Love Story) किया है।
यह भी जाने : Aamir khan third marriage-जाने क्या सच में आमिर खान करने जा रहे है तीसरी शादी?
शोएब अख्तर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंदबाज के तौर पर जाना जाता है। वह अक्सर अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ कई अन्य विवादों के लिए भी काफी चर्चा का विषय रहे हैं।

शोएब कभी अपने खराब रवैया के कारण विवाद का कारण बने, तो कभी गेंद से छेड़छाड़ करने की वजह से विवाद हुआ। पर इसके अलावा भी इस खिलाड़ी का नाम खेल के बाहर भी कई विवाद से जुड़ा है। इसी में से एक विवाद है शादी। शादी को लेकर भी इस खिलाड़ी का नाम विवाद से जुड़ा है।
Shoaib Akhtar Love Story: अपने से 18 साल उम्र छोटी लड़की से किया निकाह

क्रिकेटर शोएब अख्तर ने साल 2014 में रुबाब खान नाम की लड़की से शादी (Shoaib Akhtar Love Story) की थी। उस समय शोएब अख्तर की उम्र 38 वर्ष साल थी। जब कि उनकी पत्नी रुबाब उस वक्त सिर्फ 20 साल की थी। दोनों की जोड़ी (Shoaib Akhtar Love Story) को क्रिकेट की दुनिया में सबसे शानदार जोड़ियों में से एक माना जाता है। यह जोड़ी भले ही एक शानदार जोड़ी हो। लेकिन इसके साथ विवाद भी जुड़ा है। इसका कारण था शोएब अख्तर अपनी पत्नी से उम्र में लगभग दुगनी थे।
माता पिता की मौजूदगी में हुआ निकाह –
आपको जानकर हैरानी होगी, सूत्रों से पता चला है कि शोएब अख्तर ने अपने माता पिता की मौजूदगी में खैबर पख्तूनख्वा में हरिपुर में शादी की। शादी में शोएब अख्तर ने अपनी पत्नी को 5 लाख रुपये मेहर के तौर पर दिया था।
यह भी जाने : Salman khan Upcoming Movies: पवनपुत्र भाईजान समेत इन फिल्मों में देखे जाएंगे सलमान खान
शादी के बाद हज यात्रा –
एक रिपोर्टर की मुलाकात शोएब अख्तर से हज यात्रा के समय हुई थी। इसके बाद ही शोएब की शादी की बातें लोगों के सामने आई। शोएब अख्तर ने बताया कि परिवार ने आपस में मिलकर दोनों की शादी तय की और शादी करा दी।
मीडिया को ठहराया जिम्मेदार –
जब शोएब अख्तर की शादी की खबर सब जगह फैल गई तो शोएब ने इस बात से इनकार कर दिया और इसके लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मीडिया को गैर जिम्मेदार बताया था। इस सब के बाद जहां कुछ लोगों ने शोएब अख्तर को शादी की बधाई दी थी तो वहीं कुछ लोग उनका मजाक कर रहे थे।