Rrr Ott Release Date Hindi-
मशहूर फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आरआरआर ने पूरे देश में शानदार कमाई के साथ कई रिकॉर्ड बनाए है। और अब ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है। फिल्म आरआरआर 24 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। और इस फिल्म में एनटीआर और रामचरण मुख्य किरदार में रहे थे। और जब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज की जाएगी तो लोग इसको घर पर भी देख पाएंगे।
आरआरआर ओटीटी प्लेटफॉर्म-

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसएस राजमौली की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म आरआरआर का पोस्टर नेटफ्लिक्स ने जारी किया है। इसमे पोस्ट करके बताया गया है, की ये फिल्म जल्द ही हिंदी में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। वही रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 2 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी जाएगी।
Rrr Ott Release Date Hindi
आरआरआर Zee 5 पर भी रिलीज होगी!-
एक तरफ जहां आरआरआर नेटफ्लिक्स पर जून को स्ट्रीम की जाएगी। वही दूसरी तरफ ये फिल्म Zee 5 पर 20 मई से ही स्ट्रीम कर दी जाएगी। और इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई भाषाओ में रिलीज किया जाएगा। जिसमें हिंदी भाषा के साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम शामिल है। और इस बात की जानकारी Zee 5 की तरफ से आधिकारिक जानकारी दी गई है।
Also Read-Kgf Chapter 2 Ott Price-केजीएफ़ चैप्टर 2 को ओटीटी ने इतने करोड़ में खरीदा, जाने कब होगी स्ट्रीम!
आरआरआर का बजट-
ये फिल्म दो स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी को दर्शाती है। जो अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाते है। इस फिल्म का बजट 550 करोड़ रुपए से ज्यादा का रखा गया है। इस फिल के कास्ट की बात करे तो इसमें रामचरण और जूनियर एनटीआर मुख्य किरदार में रहे थे। और इसके अलावा आलिया भट्ट और अजय देवगन भी नजर आए थे। इस फिल्म ने अब तक करीब 1150 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया है।
आरआरआर का कलेक्शन-
फिल्म आरआरआर ने सिर्फ इंडिया से 764 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इसमें देश के अलग अलग भाषाओ का कलेक्शन शामिल है। इस कलेक्शन में हिंदी वर्जन से 261 करोड़ रुपए से जादा का बिजनेस किया, वही तेलगु वर्जन से 424 करोड़ रुपए,तमिल से 58, करोड़ रुपए, मलयालम से 18.34 करोड़ रुपए, और कन्नड से 1.52 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया हुआ है। वह इस फिल्म ने अब तक कुल 1150 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
Also Read-Madhuri Dixit Net Worth-माधुरी दीक्षित की कुल संपत्ति,कार,घर हिंदी में जाने!
Rrr Ott Release Date Hindi