Remake Movies In Bollywood-
दक्षिण भारत की फिल्मे और हिंदी सिनेमा का रिश्ता काफी पुराना है। और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री काफी पहले से ही दक्षिण भारत की फिल्मों का रीमेक बनाते आ रहे है। और वो फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सफल भी हुई थी। और आज के समय में दक्षिण भारत की फिल्मे पूरे भारत में सबसे ज्यादा कमाई करती है। और इसलिए साउथ की फिल्मे अच्छा पैसा कमाती है। वही बॉलीवुड को माना जाता है की वो दक्षिण भारत की फिल्मो का रीमेक बनाकर पैसा कमाने की सोचती है।
और इसी को देखते हुए दक्षिण भारत ने अपनी अधिकतर फिल्मे पैन इंडिया रिलीज कर रहे हैं। यानी की साउथ की फिल्मों के डायरेक्टर अपनी फिल्म को तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी के साथ साथ कई भाषा में रिलीज करते है। और वो सफल भी हो जाती है। फिलहाल इस यहां हम साउथ की उन फिल्मों के बारे में जानेंगे। जिनका रीमेक बॉलीवुड ने बनाया है। इसमे शाहिद कपूर की जर्सी से लेकर अक्षय कुमार की बच्चन पांडे तक शामिल है। कुछ फिल्मे तो रिलीज हो गई है, और कुछ रिलीज होने वाली है।
Also Read-Allu Arjun Best Movies In Hindi-ये है अल्लू अर्जुन की बेहतरीन फिल्मे, यहां पर देख सकते है फ्री में!
1. कबीर सिंह-

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म कबीर सिंह ही है। ये फिल्म दक्षिण भारत की फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक रही थी। और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 270 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था। साउथ की फिल्म फिल्म अर्जुन रेड्डी (Arjun Reddy) में अभिनेता विजय देवरकोंडा मुख्य किरदार में रहे थे। और इन दोनों ही फिल्मो को संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Wanga) ने डायरेक्ट किया है।
2. सिंबा-

रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा जूनियर एनटीआर की मशहूर फिल्म टेंपर रीमेक रही थी। और फिल्म सिंबा को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म सिंबा में अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पुलिस अफसर के रोल में थे। और ये फिल्म रणवीर सिंह की सफल फिल्म बन गई थी। वही दक्षिण भारत की फिल्म टेंपर को दक्षिण भारत के साथ साथ उत्तर भारत के लोगो ने भी काफी पसंद किया था।
Also Read-Karan Johar Net Worth-करण जौहर की कुल संपत्ति,कार,घर,बायोग्राफी हिंदी में जाने
3. बच्चन पांडे-

पिछले महीने यानी की 18 मार्च को रिलीज हुई फिल्म बच्चन पांडे साउथ की फिल्म जिगरथंडा की रीमेक रही थी। और इस फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक गैंगस्टर का रोल निभाया था। वही साउथ की फिल्म जिगरथंडा तमिल में रही थी। और साल 2014 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई थी। वही बात की जाए अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे की तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा प्रदर्शन ना कर पायी और फ्लॉप साबित हो गई।
4. जर्सी-

फिल्म जर्सी साउथ की फिल्म जर्सी की ही रीमेक है। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म जर्सी को अप्रैल में 14 तारीख को रिलीज किया जाएगा। इसके ओरिजनल फिल्म में एक्टर नानी ने एक क्रिकेटर का रोल निभाया था। और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।
5. विक्रमवेधा-

हिंदी सिनेमा में फिल्म विक्रमवेधा जल्द ही रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म 30 सितम्बर 2022 को रिलीज होगी। इसका बजट 175 करोड़ रुपए के आसपास रखा गया है। ये साउथ की फिल्म विक्रम वेधा की रीमेक है। इसके ओरिजनल फिल्म में विजय सेतुपति और आर माधवन नजर आए थे। 10 करोड़ रुपए में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। वही इन दोनों फिल्मों को पुष्कर गायत्री ने डायरेक्ट किया है। इसके रीमेक में अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली मुख्य किरदार में होंगे।
Also Read-Aditya Chopra Net Worth-आदित्य चोपड़ा की कुल संपत्ति,कार,घर बायोग्राफी हिंदी में जाने
Remake Movies In Bollywood