Ranbir Kapoor Engagement: इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। हर तरफ शादी की तैयारियां हो रही हैं। चारों तरफ से शादी और उससे जुड़ी खबर सुनने को मिल रही है। आम लोगों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ स्टार भी इस सीजन में शादी के बंधन में बंध रहे हैं। कुछ सेलिब्रिटी के रिश्तो की पक्की खबरें आ रही हैं। कुछ की इंगेजमेंट हो गई है तो वहीं कुछ सितारों की शादी हो रही है।
इनदिनों कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटी ऐसे हैं जिनकी शादी की खबर चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल में ही राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रैंड पत्रलेखा को अंगूठी पहना कर सगाई की। ये दोनों आज 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दूसरी तरफ विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबर सुर्खियों में है।

इसी बीच एक और कपल्स शादी के लिए तैयारी कर रहा है, जिसकी चर्चा अक्सर होती रहती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बारे में। वैसे तो दोनो के अफेयर की चर्चा काफी समय से हो रही है। लेकिन अब खबर मिली है कि दोनों जल्द ही सगाई (Ranbir Kapoor Engagement) करने वाले हैं।
यह भी जाने : Johny Lever : जॉनी लीवर का असली नाम है जॉन राव, जाने कैसे बन गये जॉनी लीवर
Ranbir Kapoor Engagement: रणबीर और आलिया की शादी –
कैटरीना- विकी और राजकुमार – पत्रलेखा की शादी की खबर के बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि रणबीर और आलिया की शादी करने वाले हैं। पहले यह कहा जा रहा था कि दोनों अगले साल शादी करेंगे। इसी बीच अब एक ऐसी खबर आई है जिससे उनके फैंस खुश हो सकते हैं। खबर यह मिली है कि ब्रह्मास्त्र फिल्म के ये कपल इसी महीने यानी कि नवंबर में सगाई (Ranbir Kapoor Engagement) कर सकते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 29 नवंबर को परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच सगाई की रस्म कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। अब तो यह वक्त बताएगा कि यह महज अफवाह है या फिर सच।
यह भी जाने : Shraddha Arya : टेलीविजन शो कुंडली भाग फेम श्रद्धा आर्यन जल्द ही नेवी ऑफिसर की बनेंगी दुल्हन
इस जगह होगी सगाई –
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की सगाई (Ranbir Kapoor Engagement) के विषय में रोचक जानकारी मिली है। कहा जा रहा है कि इनकी सगाई राजस्थान में की जा रही है। बता दें कि इसके पहले कटरीना कैफ और विकी कौशल भी राजस्थान में शादी करने वाले हैं ये खबर आई थी। ऐसे में अब तो यही लग रहा है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटियों के लिए वेडिंग सेरेमनी के लिए राजस्थान पहली पसंद बन गया है।
अभी कुछ दिन पहले रणबीर कपूर पैकराजी द्वारा सपोर्ट किए गए थे। जहां पर उनसे शादी (Ranbir Kapoor Engagement) से जुड़ा सवाल पूछा गया। लेकिन रणबीर कपूर ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं कुछ समय पहले रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर कोरोना महामारी न होती तो अब तक उनकी शादी (Ranbir Kapoor Engagement) हो गई होती।
इसी बीच यह भी खबर आ रही है कि आदित्य सील और अनुष्का रंजन भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जायेगे। आलिया अनुष्का रंजन की सबसे अच्छी दोस्त बताई जाती हैं। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि वह अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाली हैं और इस परफारमेंस में उनका साथ देंगे रणबीर कपूर।
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Engagement) के अफेयर और शादी की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है। दोनों कई बार साथ में स्पॉट भी किये हैं। आलिया कई बार रणवीर कपूर के घर भी जा चुकी है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि इन दोनों परिवारों के बीच जल्दी शादी का रिश्ता हो सकता है।
यह भी जाने : “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” मे मशहूर अभिनेत्री दिशा वकानी है करोड़ो की मालकिन-disha vakani net worth in hindi