Ranbir Kapoor Best Movies-
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने माने अभिनेता है। इन्होने अपने फिल्मी करियर मेन कई हिट फिल्मे दी है। और वो देश में फिल्मों के वजह से सुर्ख़ियो मे रहा करते है। परंतु रणबीर कपूर इन दिनों अपनी शादी को लेकर खबरों में बने हुए है। और अभिनेता रणबीर कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ मे होने जा रही है। फिलहाल इस लेख में हम अभिनेता रणबीर कपूर के कुछ बेहतरीन फिल्मों के बार मे जानेंगे। और ये फिल्म कहां देख पाएंगे, ये भी इस लेख में जानेंगे।
1. बर्फी (Barfi)-

इस फिल्म को साल 2012 में रिलीज किया गया था। और इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज नजर आई थी। रणबीर की इस फिल्म को अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने डायरेक्ट किया था। वही इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपए रहा था। और बात करे कमाई की तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 188 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी।
2. संजू (Sanju)-

इस फिल में रणबीर कपूर ने शानदार अभिनय किया था। और रणबीर कपूर की इस फिल्म को निर्देशक राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) ने डायरेक्ट किया था। आपको बता दे की ये फिल्म बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Datt) के लाइफ पर बनाई गई थी।
इस फिल्म में अभिनेता संजय दत्त के फिल्मी करियर और उनके जेल से छूटने तक की कहानी दिखाई गई है।
और इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ विकि कौशल, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर परेश रावल जैसे मशहूर अभिनेता शामिल रहे थे। इस फिल्म का बजट 96 करोड़ रुपए रहा था। जबकि इस फिल्म ने 586 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर ली थी। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स देख सकते है।
3. ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawani Hai Diwani)-

रणबीर कपूर की इस फिल्म रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दिखाई नजर आए थे। इस फिल्म में इन दोनों ने शानदार अभिनय किया था। इसके अलावा इस फिल्म में अदित्या रॉय कपूर भी नजर आए थे। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपए रहा था। और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 319 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
4. ऐ दिल है मुश्किल (Ai Dil Hai Mushkil)-

इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म एक लव ड्रामा फिल्म है। ऐ दिल है मुश्किल में अभिनेता रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य किरदार में नजर आए थे। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 70 करोड़ रुपए रहा था। वही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 237.56 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया था। ये फिल्म भी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
5. अजब प्रेम की गजब कहानी (Ajab Prem Ki Gazab Kahani)-

रणबीर कपूर की ये फिल्म साल 2009 की हिट फिल्मों में शामिल रही थी। और ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ की स्टोरी लोगो को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म का बजट उस समय 18 करोड़ रुपए रहा था परंतु कमाई काफी शानदार कर ली थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 104 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स मौजूद है।
6. वेकअप सिड (Wake Up Sid)-

रणबीर कपूर की ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। जो की कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी के साथ साथ करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साथ कोंकणा सेन शर्मा अनुपम खेर और राहुल खन्ना जैसे अभिनेता शामिल रहे थे। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
Also Read-The Kashmir Files Net Collection-विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स का 33वे दिन का कलेक्शन