R Madhavan Best Movies-
आर माधवन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता है। जो हिंदी सिनेमा के साथ देश के अलग अलग भाषाओ की फिल्मों में अभिनय करते है। आर माधवन की एक्टिंग लोगो को काफी पसंद आती है। इन्होने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
इन्होने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म अलैपायुथे जो की मणिरत्नम के निर्देशन में बनी थी। आर माधवन उत्तर भारत के साथ दक्षिण भारत में भी काफी लोकप्रिय है। इसमें हम अभिनेता के करियर की कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में जानेंगे। जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करने के साथ ही लोगो को भी पसंद आई थी।
आर माधवन की बेस्ट मूवी-R Madhavan Best Movies
1. इडियट्स-
ये फिल्म दर्शको को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में आर माधवन के अलावा शरमन जोशी, आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर नजर आई थी। फिल्म में आर माधवन ने फरहान का किरदार निभाया था। ये फिल्म एक इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन दोस्तो की कहानी को दर्शाता है। साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म का बजट 55 करोड़ रुपए था, जबकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुल 400.6 करोड़ रुपए कमाए थे। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
2. कन्नथिल मुथामित्तल-
फिल्म कन्नथिल मुथामित्तल आर माधवन की बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। ये फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। जिसको मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में आर माधवन के अलावा अभिनेत्री सिमरन नजर आई थी।
3. अन्बे सिवम-
आर माधवन की फिल्म अन्बे सिवम को साल 2003 में रिलीज किया गया था। जिसको सुंदर सी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में आर माधवन के अलावा किरण राठौर और कमाल हासन नजर आए थे। ये फिल्म कमल हासन के द्वारा ही लिखा गया था। फिल्म में आर माधवन अनबारसु के किरदार में है। फिल में अभिनेता की एक्टिंग दर्शको काफी पसंद आईटी। वही इस फिल्म ने स्टेट अवार्ड भी अपने नाम किया था। और ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।
Also Read-आर माधवन की कुल संपत्ति जाने-Net Worth Of R Madhavan
4. इरुधि सुत्तरु-
आर माधवन की ये फिल्म तमिल के साथ हिंदी में भी उपलब्ध है। ये फिल्म अभिनेता काफी दिनों बाद किया था। ये फिल्म तमिल सिनेमा शानदार प्रदर्शन की थी। फिल्म में आर माधवन के अलावा एक्ट्रेस रितिका सिंह भी रही थी। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म कू Sudha Kongara ने डायरेक्ट किया था। और ये फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है।
5. तनु वेड्स मनु-
आर माधवन और कंगना रनौत की इस फिल्म को आनंद एल रॉय ने डायरेक्ट किया है। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म में अभिनेत्री कँगना रनौट ने तनु का किरदार निभाया है, तो वही आर माधवन ने मनु का किरदार निभाया हुआ है। फिल्म ने कुल 255 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। और ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो मौजूद है।
Also Read-Gamini Singla Success story: UPSC CSE AIR 3 पंजाब की गामिनी सिंगला की सक्सेस स्टोरी