Priyanka Chopra husband Nick jones affairs-
(Priyanka chopra’s husband nick jones affairs ) Bollywood फिल्म इंडस्ट्री मे देसी गर्ल के नाम से फेमस प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2018 मे अमेरिका के पॉप सिंगर निक जोनस से शादी किया था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के आए दिन लव स्टोरी के चर्चे तो होते ही रहते है। और इतना ही नहीं, उनकी शादी के तीन साल होने वाले है फिर भी वो सुर्ख़ियो मे बने रहते है।
बता दे की यहाँ हम प्रियंका और निक जोनस के लव स्टोरी के बात मे नहीं कर रहे है, बल्कि हम आपको निक जोनस यानी की प्रियंका चोपड़ा पति के अफेयर्स के बारे मे बताने जा रहे है। दरअसल बात ये है की,निक जोनस का देसी गर्ल पर फिदा होने से पहले उनके कई लड़कियो के साथ अफेयर्स थे।
सिर्फ 14 वर्ष की उम्र मे हुआ जोनस को प्यार-
निक जोनस को पहली बार मे अपने स्कूल के समय में प्यार हो गया था। जब वो सिर्फ 14 वर्ष के थे। उन दिनों निक जोनस से माइली साइरस प्यार करती थी। जिसके लिए वो किसी भी हद तक जा सकती थी। आपको बता दे की माइली साइरस अमेरिकन सिंगर और डिज्नी स्टार थी।
कहा जाता है की माइली साइरस को लेकर निक जोनस काफी सिरियस हुए थे, परंतु दोनों का रिश्ता ज्यादा टाइम तक नहीं चल पाया। निक जोनस खुद माइली साइरस के साथ अपने अफेयर को स्वीकार कर चुके है।
बता दे की एक इंटरव्यू मे जोनस ने कहा था की माइली साइरस ही वो पहली लड़की रही थी, जिसे सबसे पहली बार किस किया था। निक जोनस ने कहा था की माइली को hollywood मे कैलिफोर्निया पिज्जा के बाहर किस किया था।
निक जोनस और माइली साइरस ने एक दूसरे को साल 2006 से डेट करना शुरू किया था और ये वर्ष 2007 तक चला। और उसके बाद निक जोनस और माइली साइरस एक दूसरे से अलग हो गए।
Also Read-पाकिस्तान से आई 7 एक्ट्रेस जो Bollywood मे फ्लॉप हो गई -pakistani flop actress in bollywood
निक जोनस से करीब 8 साल की बड़ी थी उनकी गर्लफ्रेंड-
माइली साइरस के जाने के बाद जोनस काफी अपसेट हो गए थे,परंतु वर्ष 2008 मे ही इनकी लाइफ मे सेलेना गोमेज ने एंट्री मारी थी।
उस समय सेलेना गोमेज ही निक जोनस से प्यार करती थी। कहा जाता है की सेलेना गोमेज निक जोनस के Music Video ‘Burnin Up’ का सबसे मेन हिस्सा थी। बताया जाता है की दोनों के बीच करीब 8 साल का अंतर था। सेलेना गोमेज निक जोनस से 8 साल की बड़ी थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निक जोनस और सेलेना गोमेज का रिलेशन ज्यादा समय नहीं चला और एक बार फिर से निक जोनस को प्यार मे नाकामी हाथ लगी। यह भी कहा जाता है की दोनों को एक दूसरे के साथ रहना पसंद नहीं था। खबरों की माने तो उन दिनों निक जोनस और सेलेना ज़्यादातर एक साथ ही दिखाई देते थे, परंतु ब्रेकअप के बाद दोनों एक दूसरे के सामने आना पसंद नहीं करते थे।
वर्ष 2011 मे आस्ट्रेलियन सिंगर से प्यार हो गया था निक जोनस को-
वर्ष 2011 मे निक जोनस का दिल एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियन सिंगर पर आया। ऑस्ट्रेलियन सिंगर का नाम था,डेल्टा गुडरेम। निक जोनस ने इनके साथ खूब सुर्खियां बटोरी थी।
निक जोनस और डेल्टा गुडरेम का रिश्ता शुरू के समय मे काफी अच्छा था। लेकिन समय के साथ मे दोनों के बीच तनाव के साथ मे लड़ाइया शुरू हो गई थी। और ऐसे मे दोनों का रिश्ता केवल महीने ही चल पाया।
बता दे की निक जोनस से डेल्टा गुडरेम से लगभग 8 साल की बड़ी थी। लेकिन दोनों के बीच उम्र का फासला ज्यादा देखने पर एहसास नहीं होता था।
Also Read-बॉलीवुड मे काफी मशहूर है ये विदेशी एक्ट्रेस-foreign actress in bollywood
निक जोनस ओलिविया पर फिदा हो गए थे-
निक जोनस और गुडरेम का ब्रेकअप होने के बाद उनके ज़िंदगी मे ओलिविया ने एंट्री मारी थी।
इन दोनों की लव स्टोरी काफी अच्छे से चल रही थी। परंतु बाद मे किसी कारण से इन दोनों का रिश्ता टूट गया। खबरों के अनुसार दोनों एक दूसरे को वर्ष 2013 से डेट करना शुरू किया था और साल 2015 मे रिश्ता टूट गया।
US वीकली से लेकर कुछ दूसरे न्यूज़ पोर्टल के अनुसार निक जोनस का नाम केंडाल जेफर, केड हडसन और लिली कोलिन्स जैसी कई लड़कियो से जुड़ चुका था। परंतु इस बारे मे निक जोनस की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
कुछ इस तरह से हुई थी निक जोनस की ज़िंदगी मे प्रियंका चोपड़ा की एंट्री-
इन सभी लड़कियों को डेट करने के बाद मे निक जोनस की ज़िंदगी मे प्रियंका चोपड़ा आई थी। जिनके साथ उन्होने शादी किया था। और आज वो एक दूसरे के साथ मे अपनी ज़िंदगी बिता रहे है। आपको बता दे की निक जोनस से प्रियंका चोपड़ा 10 साल बड़ी है, परंतु दोनों के बीच मे बॉंडिंग देखने को मिल जाती है।
जानकारी के लिए बता दे की जोनस डायबिटीज के शिकार है, जिसकी वजह से प्रियंका चोपड़ा उनका खूब देखभाल करती है। डायबिटीज की बीमारी निक जोनस को काफी कम उम्र मे ही हो गई थी।
Also Read-मेकअप: इन फिल्मों के किरदारों के मेकअप पर करोड़ों रुपए खर्च कर बदल दिया गया था पूरा लुक