Popular Stars Death : सिद्धार्थ शुक्ला की महज 40 साल की उम्र में डेथ ने लोगों को हैरान कर दिया। बता दें कि अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। इन्हें खतरों के खिलाड़ी, बिगबॉस जैसे रियलिटी शो में देखा गया था। जहां से इन्हें अच्छी लोकप्रियता भी मिली। अचानक से सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने परिवार वालों के साथ साथ उनके फैंस को भी हैरान कर दिया। किसी को भी एक पल के लिए इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था कि कोई इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक से कैसे मर सकता है? लेकिन यह एक कड़वी सच्चाई है। यह भी जाने : Shehnaaz Gill Honsla Rakh: शहनाज़ तू हौसला रख, वक्त के साथ भर जाएगा सिद्धार्थ शुक्ला से जुदाई का गम
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला ही एकमात्र ऐसे कलाकार नहीं है जिन्होंने बेहद कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे कई बॉलीवुड और टीवी के कलाकार (Popular Stars Death) हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज हम जानेंगे कुछ कलाकारों (Popular Stars Death) के बारे में जिन्होंने बहुत जल्दी इस दुनिया को अलविदा कहा।
Popular Stars Death: सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता(Popular Stars Death) सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 यानी कि पिछले साल इस दुनिया से चले गए। सुशांत सिंह ने मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर जान दी। सुशांत के इस कदम ने सभी को हैरान कर दिया था। उनकी मौत पर काफी हंगामा भी हुआ। लोगों ने इस बात की भी आशंका जताई कि सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उनकी हत्या हुई थी। सीबीआई को इस मामले की जांच करने का जिम्मा सौंपा गया, लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 34 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
जिया खान

अभिनेत्री जिया खान को तो सब जानते ही हैं। जिया खान ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्होंने बेहद कम समय में अपनी पहचान बना ली थी। 2007 में आई फिल्म “निशब्द” में जिया खान ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिया खान को गजनी और हाउसफुल जैसी फिल्मों मे उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। जिया खान ने 3 जून 2013 को बेहद कम उम्र में खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने (Popular Stars Death) मुंबई के जुहू स्थित अपने घर में खुदकुशी की थी।
प्रत्यूषा बनर्जी

प्रत्यूषा बनर्जी छोटे पर्दे की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस (Popular Stars Death) थी। उन्होंने महज 25 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रत्युषा बनर्जी 1 अप्रैल 2016 को अपने घर में फांसी के फंदे पर लटक गई थी। प्रत्यूषा बनर्जी के निधन के बाद अभिनेता राहुल राज सिंह पर भी शक जताया गया था और पुलिस ने उन्हें रिमांड पर भी लिया था। लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। बता दे कि प्रत्यूषा बनर्जी अभिनेता राहुल राज सिंह के साथ रिलेशन में थी। प्रत्यूषा बनर्जी को कलर्स टीवी पर आने वाले शो “बालिका वधू” से लोकप्रियता हासिल हुई थी।
इंद्र कुमार

अभिनेता इंदर कुमार महज 44 साल की उम्र में 28 जुलाई 2017 को हृदय रोग की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह गए। बता दें कि 2011 में आई फिल्म शूटिंग के दौरान हेलीकॉप्टर से वह सीधे जमीन पर गिर गए थे, लेकिन वह बच गए। पर यहीं से उनके जीवन में कठिनाइयां आना शुरू हो गई। फिलहाल अब इंदर कुमार दुनिया में नहीं है। मदालसा शर्मा: मिथुन दा का बेटा जो न कर सका वह उनकी बहु ने कर दिखाया, ऐसे कर रही नाम रोशन
दिव्या भारती

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में दिव्या भारती एक ऐसी अभिनेत्री थी, जिन्होंने बेहद कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल की। लेकिन बेहद कम उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दिव्या भारती की जब डेथ हुई वह महज 19 साल की थी और इतनी सी छोटी उम्र में उन्होंने कई सारे हिट फिल्में दे दी थी। अचानक से उनकी मौत की खबर सुनकर उनके फैंस को गहरा सदमा लगा था। बताया जाता है कि घर की बालकनी से नशे की हालत में वह नीचे गिर गई थी और इस वजह से उनकी जान चली गई। आज तक दिव्या भारती की मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आ सकी।
मधुबाला

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला (Popular Stars Death) ने महज 36 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। बताया जाता है कि मधुबाला को दिल से जुड़ी बीमारी थी। इसी की वजह से उनकी इतनी कम उम्र में मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि मधुबाला अपने जमाने की सबसे मशहूर अभिनेत्री थी। उन्होंने अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीत लिया था। मधुबाला का फिल्मी कैरियर भले ही छोटा था लेकिन आज भी लोग उन्हें याद करते हैं।
मीना कुमारी

हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन 40 साल की उम्र में हुआ था। मीना कुमारी हिंदी सिनेमा का एक बड़ा नाम है। उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और अपनी खूबसूरती से खूब नाम कमाया। लेकिन 31 मार्च 1972 को मीना कुमारी (Popular Stars Death) इस दुनिया से चली गई। ऐसा कहा जाता है कि मीना कुमारी की मृत्यु शराब के ज्यादा सेवन करने की वजह से हुई थी। शराब पीने की वजह से उन्हें लीवर का सिरोसिस हो गया था।
स्मिता पाटिल

स्मिता पाटिल की मृत्यु 30 साल की उम्र में हो गई थी। स्मिता पाटील हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री थी। स्मिता पाटिल को अपने बेटे प्रतीक बब्बर के जन्म के समय कुछ कमप्लीकेशन हो गया था। जिसकी वजह से बेटी को जन्म देने के बाद 15 दिन के अंदर 13 दिसंबर 1986 को उनकी मृत्यु हो गई। यह भी जाने : टीवी शो के 6 सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले कलाकार, कमाई लाखो में -6 highest paid indian television actors