OTT Releases Jan 2022: नए साल की शुरुआत के साथ हर तरफ लोग यही उम्मीद कर रहे थे कि जल्द इस महामारी का अंत हो और चीजें सामान्य हो जाये। लेकिन एक बार फिर से लोगों के सामने कोरोना का ओमिक्रोन वैरीअंट चुनौती बन के सामने आ रहा है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर जनवरी में आ सकती है। ऐसे में लोग अपने घरों में बैठकर अपने पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्मों को देख सकते हैं। आज हम जानेंगे जनवरी महीने में रिलीज होने वाली वेब सीरीज (OTT Releases Jan 2022) के बारे में –
यह भी जाने : Salman khan Upcoming Movies: पवनपुत्र भाईजान समेत इन फिल्मों में देखे जाएंगे सलमान खान
OTT Releases Jan 2022: गहराईयां –

गहराइयां वेब सीरीज में दीपिका पादुकोण व सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ में अनन्या पांडे, अभिनीत शकुन बत्रा देखे जाएंगे। इसे 2022 की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। इस फिल्म में रिलेशनशिप का ड्रामा दिखाया जाएगा, जो कि कॉन्प्लेक्स मॉडर्न रिलेशनशिप एडल्टिंग से जुड़ा हुआ है। इसमें जाने दे और लोगों के जीवन को कंट्रोल रखने वाली बातों को गहराई से दिखाया जाएगा। इस फिल्म को 25 जनवरी को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ह्यूमन –

ह्यूमन एक मेडिकल ट्रेलर है जो कि भारत में ह्यूमन ड्रग ट्रायल पर आधारित है। इसे डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज (OTT Releases Jan 2022) किया जाएगा। इसकी कहानी फार्मास्युटिकल्स और ड्रग टेस्टिंग के इर्द-गिर्द घूम रही है। इसमें बताया गया है कि कैसे मुनाफे के लिए बिजनेस में एथिक्स को ताक पर रख दिया जाता है। इस वेब सीरीज में शेफाली शाह, कीर्ति कुल्हारी, विशाल जेठवा, राम कपूर, सीमा विश्वास, आदित्य श्रीवास्तव जैसे कलाकार देखे जाएंगे। इस वेब सीरीज को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर 14 जनवरी 2022 में रिलीज किया जाएगा।
ये काली काली आंखें –

नेटफ्लिक्स की आगामी ट्रेलर वेब सीरीज “ये काली काली आंखें” हैं। इसमें नाटक, रहस्य और रोमांच का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। इस वेब सीरीज (OTT Releases Jan 2022) में श्वेता त्रिपाठी और ताहिर, राज भसीन को कास्ट किया गया है। यह वेब सीरीज एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूम रही है जो शक्तिशाली राजनेता की बेटी के चंगुल से खुद को छुड़ाना चाहता है और अपने आप को बचाने के लिए एक जोखिम भरे अंधेरे रास्ते पर चलने लगता है। जिससे वह अपनी लव लाइफ में खुश से जी सके। इस वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स पर 14 जनवरी 2022 को रिलीज किया जाएगा।
यह भी जाने : Highest Paying Actor In Hindi-बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता एक फिल्म के लिए कितने करोड़ चार्ज करते है?
कौन बनेगा शिखरवती –

G5 पर जल्द ही आने वाली वेब सीरीज कौन बनेगा शिखर वती है। यह एक ड्रामा है जो कि कॉमेडी से भरपूर है। इसमें वर्तमान शाही परिवार की राजकुमारियों के जीवन को दिखाया गया है। जो सिंघासन को प्राप्त करने के लिए एक दूसरे के खिलाफ हो जाती है। इस वेब सीरीज में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, रघुवीर यादव, सोहा अली खान, लारा दत्ता, कृतिका कामरा, साइरस साहूकार और वरुण ठाकुर जैसे कलाकार देखे जाएंगे। इस वेब सीरीज को 7 जनवरी 2022 (OTT Releases Jan 2022) को G5 पर रिलीज किया जाएगा।
कैंपस डायरी –

अगली वेब सीरीज हर्ष बेनीवाल, रित्विक सहोर, सलोनी गौर, सलोनी पटेल, अभिनव शर्मा, सृष्टि गांगुली सहित अन्य कल लोक कलाकारों पर आधारित कैंपस डायरीज एक वेब सीरीज है। जिसमें कॉलेज ट्रामा को दिखाया गया है। यह वेब सीरीज एक्सेल यूनिवर्सिटी के 5 छात्रों के इर्द-गिर्द बनाई गई है। इसे देख आपको अपने कॉलेज के दिनों की याद आ जाएगी। इस वेब सीरीज को भी 7 जनवरी 2022 (OTT Releases Jan 2022) को रिलीज किया जाएगा इसे एम एक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा।