Ott Flop Actors-
ओटीटी जबसे लोगो के बीच लोकप्रिय हुआ है। तब से आज तक इसने कई अभिनेताओ को स्टार बनाया है। और उन्हे फिल्म इंडस्ट्री के बीच अच्छी पहचान दिलाई है। लेकिन इसी के साथ ओटीटी पर कई बड़े अभिनेताओ ने ओटीटी के साथ काम किया है। परंतु वो अभिनेता सफल न हो सके। इसमें अजय देवगन से लेकर इमरान हाशमी तक अभिनेता शामिल है, परंतु वो ओटीटी पर कामयाब न हो सके।
ओटीटी पर फ्लॉप हुए अभिनेता
1. अजय देवगन–
अजय देवगन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े अभिनेताओ में शामिल है। इन्होने अपने करियर के शुरुआत से ही शानदार फिल्मे दी है, उसके बाद गंगाजल और दृश्यम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वही अगर ओटीटी की बात की जाए तो यहां पर अजय देवगन असफल साबित हुए है। आपको बता दे की अभिनेता अजय देवगन ने इसी साल 2022 में ही रुद्रा नाम के सीरीज में अभिनय किया था। और ये फ्लॉप हुई थी।
2. ईशा देओल –
अभिनेत्री ईशा देओल ने फिल्मी करियर के दौरान बॉलीवुड की शादी नंबर 1 और धूम जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। और वही इन्होने साल 2022 में ही ओटीटी डेब्यू किया था। ईशा देओल ने अजय देवगन के साथ वेब सीरीज रुद्रा में काम किया था। लेकिन इनको इस सीरीज से कोई सफलता नहीं मिली। वेब सीरीज रुद्रा 4 मार्च 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया था।
3. अभय देओल-
अभय देओल भी हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता है। इन्होने फिल्मी करियर के दौरान फिल्म आयशा और ज़िंदगी मिलेगी ना दोबारा जैसी और भी कई फ़िल्मों में अभिनय किया है। अभय देओल भी ओटीटी पर पहचान बनाने का प्रयास किया। और उन्होने सीरीज JL50 में काम किया था, जो की साल 2020 में Sony Liv पर स्ट्रीम की गई थी। और इसी सीरीज से उनको कोई फायदा नहीं मिला।
Also Read-Box Office Collection-जाने भूल भुलैया 2,विक्रम और सम्राट पृथ्वीराज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन!
4- इमरान हाशमी-
इमरान हाशमी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत विक्रम भट्ट की फिल्म फुटपाथ से की थी। और इन्होने अब तक मर्डर2, अज़हर और मुंबई सागा जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फ्लॉप साबित हुए थे। इमरान हाशमी ने साल 2019 में बार्ड ऑफ़ ब्लड नाम की वेब सीरीज में काम किया था। और ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई थी। औरी वहां पर ये कुछ अच्छा प्रदर्शन ना कर सकी।
5- विनीत कुमार सिंह-
विनीत कुमार सिंह ने अब तक 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। और इन्होने मुक्काबाज, गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाया है। इन्होने साल 2020 में ओटीटी पर वेब सीरीज बेताल में काम किया था। जिसमे वो मुख्य किरदार में रहे थे। और ये सीरीज साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी। और विनीत कुमार सिंह की ये वेब सीरीज हिट न हो सकी।
Also Read-Bhuvan Bam-फेमस कमेडियन, यूट्यूबर भुवन बाम इस वेब सीरीज में करने वाले है अभिनय!