Movie Based On Education-
फिल्में समाज का प्रतिबिंब होती हैं। देश के फिल्म इंडस्ट्री में कई विषयो पर फिल्म बनती रहती है। जिनमे से एक शिक्षा भी है। और देश के फिल्म उद्योग ने अब तक शिक्षा पर आधारित (Movie Based On Education) कई फिल्मे बनाई है। और उन फिल्मों को लोगो ने काफी पसंद भी किया है।
हिंदी मीडियम से लेकर 3 ईडियट तक कई ऐसी फिल्मे है जो बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई है, और उसकी कहानी को काफी पसंद भी किया गया था। अभी कुछ दिन पहले ही अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसमे शिक्षा के महत्व को दर्शाया गया है। और इस लेख में हम उन्ही फिल्मों के बारे में जानेंगे। जो शिक्षा पर बनाई गई है।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे सफल फिल्म मानी जाती है। ये फिल्म शिक्षा पर बेस्ड रही थी। और ये कहानी 3 दोस्त की रहती है। और दोस्त एक इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट रहते हैं। इस फिल्म में पढ़ने के सही तरीके को दर्शाया गया है। फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में रहे थे।
इसके अलावा इस फिल्म में शरमन जोशी, आर माधवन और करीना कपूर रही थी। फिल्म को उस समय (2009) काफी पसंद किया गया था। और इस फिल्म ने साल 2009 में 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था, जबकि इस फिल्म का बजट 55 करोड़ रुपए रहा था।
2. फालतू (Faltu)-

शिक्षा पर आधारित फिल्म फालतू को साल 2011 में रिलीज किया गया था। और ये फिल्म एक कॉमेडी फिल्म रही थी। हालांकि इस फिल्म की कहानी काफी गंभीर रही थी। और इस फिल्म में शिक्षा के महत्व को बिलकुल अलग अंदाज में लोगो के सामने लाया गया था। इस फिल्म में जैकि भागनानी मुख्य किरदार में रहे थे।
और ये कहानी तीन दोस्त की रही थी, जो पढ़ने में काफी कमजोर रहे थे, और वो स्वयं का एक स्कूल भी खोलना चाह रहे थे। इस फिल्म को रीमो डीसूजा नए डायरेक्ट किया था। ये फिल्म कमाई के मामले में काफी कम रही थी,जिसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 24 करोड़ रुपए कमाए थे, और इसका 20 करोड़ रुपए रहा था।
Also Read-Upcoming Horror Comedy Movies-डरावनी कॉमेडी पर आधारित फिल्मे,जाने कब होगी रिलीज!
3. आई एम कलाम (I Am Kalam)-

फिल्म आई एम कलाम साल 2010 में रिलीज हुई थी। और इस फिल्म ने अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। ये फिल्म एक छोटे बच्चे के पढ़ाई के प्रति जूनून को दर्शाती है। और ये फिल्म लोगो को पसंद भी आई थी। फिल्म की कहानी की बात करे तो इस फिल्म में एक बच्चे को दिखाया गया है, जो देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम (Apj Abdul Kalam) के जीवन से प्रभावित होकर अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए कठिन परिश्रम करता है। इस फिल्म को Nila Madhab Panda ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने 6 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
4. हिंदी मीडियम (Hindi Mediam)-

फिल्म हिंदी मीडियम में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान नजर आए थे। इरफान खान की फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी की बात करे तो इस फिल्म में बच्चों की शुरुआती शिक्षा की कहानी को दर्शाया गया है, इसके अलावा एजुकेशन सिस्टम में हो रहे भ्रष्टाचार को भी दिखने का प्रयास किया गया है।
इस फिल्म को साकेत चौधरी ने डायरेक्ट किया था। इसके अलावा उनके साथ फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर ने अभिनय किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 324 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
Also Read-Kgf Chapter 2 Ott Price-केजीएफ़ चैप्टर 2 को ओटीटी ने इतने करोड़ में खरीदा, जाने कब होगी स्ट्रीम!
Movie Based On Education