Malaika Arora Net Worth-
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक भारतीय अभिनेत्री, डांसर, मॉडल हैं। वो अपने डांस के वजह से काफी मशहूर हुई है। साल 2008 में मलाइका अरोड़ा अपने पति अरबाज खान के साथ फिल्म प्रोड्यूसर बनी। और उनकी कंपनी अरबाज खान प्रोडक्शन्स ने फिल्म दबंग और दबंग 2 जैसी फिल्में रिलीज कर चुकी हैं।
मलाइका अरोड़ा नेट वर्थ 2022-Malaika Arora Net Worth 2022-

मलाइका अरोड़ा की कुल संपत्ति 73 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यानी की यूएस डॉलर मे 10 मिलियन है। इसके साथ ही वो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट मे आती है। वही इनकी महीने की आमदनी 60 लाख रुपए से ज्यादा की है। मलाइका अरोड़ा की आमदनी मुख्य रूप से टीवी शो में काम करने और वही फिल्मों मे काम करने से होती है।
आपको बता दे कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कई शो भी होस्ट कर चुकी हैं और हर शो के एपिसोड की फीस 5 लाख रुपए से अधिक होती है। इन सभी के अलावा मलाइका अरोड़ा अलग अलग ब्रांड के विज्ञापन भी करती है, जिसके वजह से उनकी संपत्ति मे भरी इजाफा होता रहता है। मलाइका अरोड़ा की सालाना आमदनी की बात की जाए तो उनकी वार्षिक आय 12 करोड़ से अधिक है।
Malaika Arora Net Worth
मलाइका अरोड़ा का घर-Malaika Arora House-
इंडियन अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पास मुंबई में एक आलीशान घर मौजूद है। और उनका ये शानदार अपार्टमेंट बांद्रा में स्थित है। इस अपार्टमेंट में वो अपने बेटे अरहान खान (Arhan Khan) के साथ रहती है। मलाइका अरोड़ा ने ये घर 20 करोड़ रुपये में लिया है।
मलाइका अरोड़ा कार कलेक्शन-Malaika Arora Car Collection-

जैसा की मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेस में से एक हैं। और उनके पास काफी मंहगी कारे मौजूद है। उनके कार कलेक्शन मे…….
1. रेंज रोवर कार,इस कार की कीमत 2.11 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
2. बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 730एलडी, कार की कीमत 1.38 करोड़ रुपये है।
3. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, जिसकी कीमत उन्हें 20 लाख रुपये है।
4. बीएमडब्ल्यू एक्स7, कार की कीमत 96 लाख रुपये है।
मलाइका अरोड़ा बायोग्राफी हिंदी-Malaika Arora Biography In Hindi-

मलाइका अरोड़ा का जन्म मुंबई के चेंबूर में 23 अक्टूबर 1973 को हुआ था। उनकी मां जोयास पोलीकार्प मलयाली हैं और वही मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोरा (Anil Arora) पंजाबी थे। मलाइका अरोड़ा की एक बहन भी हैं जिनका नाम अमृता अरोरा (Amrita Arora), और वो भी एक एक्ट्रेस हैं।
मलाइका अरोड़ा की पढ़ाई-Malaika Arora Education-
मलाइका अरोड़ा ने अपनी शिक्षा स्वामी विवेकानंद स्कूल, चेंबूर से की थी। उन्होने वे हॉली क्रास हाई स्कूल ठाणे की अल्युमिनाई भी रहीं हैं जहां से मलाइका अरोड़ा ने 9वी तक की पढ़ाई की। इसके बाद इन्होने आगे की पढ़ाई जय हिंद कॉलेज, चर्चगेट से पूरी की थी।
Malaika Arora Net Worth
मलाइका अरोड़ा का टेलीविजन करियर-Malaika Arora TV Career-
मलाइका अरोड़ा टीवी शो नच बलिए में तीन जज में से एक के रूप में नजर आई। और ये शो स्टार वन पर साल 2005 के प्रसारित किया गया। आपको बता दे कि मलाइका नच बलिए 2 की भी जज रह चुकी है जो कि साल 2006 के अंतिम क्वार्टर में प्रसारित किया गया था। और इस शो में उन्होंने प्रतियोगियों के लिए कई आइटम नंबर्स परफार्म किए थे। इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा स्टार वन के जरा नचके दिखा में भी जज के रूप में नजर आई थी। और साल 2010 के टेलीविज़न शो झलक दिखला जा मे जज का रोल निभाई थी।
मलाइका का फिल्मी करियर-Malaika Arora Filmy Career-

मलाइका अरोड़ा को एमटीवी के वीजे के में सेलेक्ट किया गया। और इसके बाद मलाइका मॉडलिंग करने लगी थी, जिसके बाद वो कई अलग अलग ब्रँडो के विज्ञापन मे नजर आई थी। आपको बता दे कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एल्बम सांग छैंया छैंया में डांस करती नजर आई थी। और यही से मलाइका अरोड़ा को लोगो के द्वार काफी पसंद किया गया था। उसके बाद साल 2008 में उनको मुख्य भूमिका के लिए फिल्म EMI रोल दिया गया था। परंतु ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
Malaika Arora Net Worth
Also Read-Anupam Kher Net Worth-अनुपम खेर की कुल संपत्ति,बायोग्राफी,कार,घर हिंदी मे जाने
इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म दबंग का गाना मुन्नी बदनाम मे काम किया। और फिल्म दबंग के प्रोड्यूसर मलाइका अरोड़ा के पति अरबाज खान ही रहे थे।
मलाइका अरोड़ा की कुछ चर्चित फिल्में-
दिल से
बिच्छू
मां तुझे सलाम
कांटे
ईएमआई
हाउसफुल
हाउसफुल 2
हैप्पी न्यू ईयर
फिल्म निर्माता के तौर पर मलाइका अरोड़ा की फिल्मे-
दबंग
दबंग 2
डॉली की डोली
Also Read-Mithun Chakraborty Net Worth-मिथुन चक्रवर्ती की कुल संपत्ति,बायोग्राफी,कार,घर हिंदी मे जाने