Lata Mangeshkar Life Journey in hindi

Lata Mangeshkar Life Journey: भारत की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर जी का निधन हो गया है। भारत में उन्हें लोग “भारत की कोकिला” के नाम से भी जानते थे। उन्हें यह नाम हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू लाल नेहरू जी द्वारा दिया गया था।

 लता जी का निधन 92 वर्ष की उम्र में 6 फरवरी 2022 को हुआ। लता जी के निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री समेत पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई। आज हम जानेंगे लता जी के जीवन सफर (Lata Mangeshkar Life Journey) और उनके करियर से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें। 

Lata Mangeshkar Life Journey: परिचय – 

Lata Mangeshkar Life
Lata Mangeshkar Life

लता मंगेशकर जी का जन्म 28 सितंबर 1929 में मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। लता के पिताजी का नाम पंडित दीनानाथ मंगेशकर तथा उनकी माता का नाम सेवंती हरिदास लाड था। लता मंगेशकर जी के पिताजी एक प्रसिद्ध मराठी थिएटर में अभिनेता होने के साथ जाने माने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार भी थे। 

लता मंगेशकर जी पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। लोग उन्हे लता दीदी और लता ताई नाम से भी पुकारते थे। इनके भाई बहन भी गायक और संगीतकार है। लता मंगेशकर ने पहली बार अपने पिता द्वारा लिखे गए मराठी नाटक से अभिनय करना शुरू किया था। वह अभिनय के साथ गाना भी गाती थी।

13 वर्ष की उम्र में गाया पहला गाना – 

 लता मंगेशकर जी मात्र 13 वर्ष की उम्र में अपना पहला गाना गाई थी। उनका यह गाना मराठी फिल्म के लिए था। यह गाना 1942 में आई फिल्म “किटी हसाल” का था। उन्होंने मराठी फिल्म के लिए अभियान भी किया था। लेकिन यह साल उनके लिए अच्छा नहीं था। 1942 में उन्होंने अभिनय के तौर पर एक तरफ जहां अपने कैरियर की शुरुआत की वहीं इसी वर्ष उन्होंने अपने पिता को भी खो दिया था।

1946 में गाया पहला हिंदी गाना –

लता मंगेशकर जी ने बसंत जोगलेकर द्वारा निर्देशित फिल्म “आपकी सेवा में” के लिए अपना पहला हिंदी गाना गया था। इसके एक साल पहले उन्होंने अपनी बहन आशा के साथ एक फिल्म में अभिनय भी किया था।

लता मंगेशकर जी 1940 के दशक में “बाजार घराने” के “उस्ताद अमन अली खान” से गायकी की ट्रेनिंग हासिल की थी।

1949 में लीड हीरोइन को दी अपनी आवाज – 

Lata Mangeshkar Journey
Lata Mangeshkar Journey

लता मंगेशकर जी (Lata Mangeshkar Life Journey) ने महज 20 साल की उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में लीड हीरोइन के लिए पसंदीदा आवाज बन चुकी थी। उन्होंने अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला की फिल्म “महल” के लिए जाना गया था। “आएगा आने वाला है..” गाना हो या फिर “बरसात..” लता जी ने अलग-अलग अभिनेत्रियों के लिए 1949 में 9 गाने गाए थे।

यह भी जाने : Disha Patani Biography In Hindi-दिशा पटानी बायोग्राफी,नेट वर्थ जाने

1950 से 1960 दशक की मशहूर गायिका –

लता मंगेशकर जी हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय गायिका 1950 से 1960 दशक के दौरान बन चुकी थी। वह अपने समय के मशहूर गीतकार अनिल बिस्वास, नौशाद अली, मदन मोहन, आर डी बर्मन जैसे संगीतकारों के साथ काम किया है। लता जी ने किशोर कुमार से लेकर मोहम्मद रफी तक के साथ गाने गाए हैं।

6 फरवरी 1963 को गाया ऐ मेरे वतन के लोगों – 

अजीब इत्तेफाक है कि जिस दिन लता मंगेशकर जी का निधन हुआ अर्थात 6 फरवरी उसी दिन उन्होंने 1963 में ए मेरे वतन के लोगों गाना गाया था। लता जी ने यह देशभक्ति गाना दिल्ली के रामलीला मैदान पर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के सामने गाया था।

कहा जाता है कि लता जी के गाने को सुनकर पंडित जवाहरलाल नेहरू के आंखों में आंसू आ गए थे। बता दें कि ऐ मेरे वतन के लोगों गाना 1962 में भारत चीन युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में लिखा गया था, जिसे लता मंगेशकर जी (Lata Mangeshkar Life Journey) ने अपनी आवाज दी।

यह भी जाने : Lata Mangeshkar Biography in Hindi | लता मंगेशकर जीवन परिचय व अवार्ड

Awards : लता मंगेशकर जी को सम्मान

Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar
  • स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी (Lata Mangeshkar Life Journey) को उनके असाधारण और विशिष्ट योगदान के लिए देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण 1969 में प्रदान किया गया था।
  • लता मंगेशकर जी को पहला राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 1972 में फिल्म “परिचय” के लिए मिला। इस फिल्म में उन्हें सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
  • 1989 में लता मंगेशकर जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • लता मंगेशकर जी को 1990 में फिल्म “लेकिन” के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला गायिका का तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • लता मंगेशकर जी को 1999 में देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
  • भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न लता मंगेशकर जी को 2001 में दिया गया था।
  •  इसी वर्ष लता जी को महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहला महाराष्ट्र रत्न भी प्रदान किया गया था।
  • 2007 में फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “लीजन ऑफ ऑनर” से लता जी को सम्मानित किया गया था।

1970 से 80 के बीच गाया 700 से अधिक गाना –

 लता मंगेशकर जी (Lata Mangeshkar Life Journey) विभिन्न विधाओं में खूब गाना खूब गाने गाए हैं। उन्होंने अकेले संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के लिए 700 से भी ज्यादा गाने गाने का रिकॉर्ड बनाया है। 1970 से 80 के दशक में उन्होंने 700 से भी ज्यादा गाने गाए थे।

अपना एलएम म्यूजिक किया लॉन्च – 

लता मंगेशकर जी (Lata Mangeshkar Life Journey) ने वर्ष 2012 में एल्बम एलएम म्यूजिक को लांच किया था। वह इस समय तक पंजाबी से लेकर तमिल, बंगाली से लेकर छत्तीसगढ़ी, गुरबाणी से लेकर गजल, कव्वाली से लेकर शास्त्रीय संगीत के दर्जनों भारतीय भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं।

यह भी जाने : Arijit Singh Net Worth-अरिजीत सिंह की कुल संपत्ति,बायोग्राफी,कार,घर,कैरियर हिन्दी मे जाने

Latest

News

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai:

“Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai” by Manoj Bajpayee is based on the case of a

Singham Again will not clash with Bhool Bhulaiyaa 3 and will be released on Independence Day 2024.

The cop universe created by Rohit Shetty has come to life over the past few

Jai Shri Ram

In Om Raut’s Adipurush, Prabhas will play Ram. The highly anticipated film will star Kriti

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai:

“Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai” by Manoj Bajpayee is based on the case of a

Singham Again will not clash with Bhool Bhulaiyaa 3 and will be released on Independence Day 2024.

The cop universe created by Rohit Shetty has come to life over the past few

You May Like

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai:

“Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai” by Manoj Bajpayee is based on the case of a

Singham Again will not clash with Bhool Bhulaiyaa 3 and will be released on Independence Day 2024.

The cop universe created by Rohit Shetty has come to life over the past few

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai:

“Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai” by Manoj Bajpayee is based on the case of a

Singham Again will not clash with Bhool Bhulaiyaa 3 and will be released on Independence Day 2024.

The cop universe created by Rohit Shetty has come to life over the past few