Laal Singh Chaddha Ott-
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स भारत ही नहीं पूरे विश्व का सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। और अब इसने भारत की 10 फिल्मों को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का निर्णय किया है। इसका निर्णय मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में किया था। वही खास बात ये है कि इस कार्यक्रम में अभिनेत्री करीना कपूर खान भी शामिल हुई थी। जिसके वजह से बताया जा रहा है कि लाल सिंह चड्ढा के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिया है। और जल्द ही इसको ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाएगा।
Laal Singh Chaddha ओटीटी रिलीज डेट-
लाल सिंह चड्ढा फिल्म के राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीद लिया है। लेकिन ये राइट्स कितने में बिके है। इसके बारे में अभी तक कुछ नही बताया गया है। वह रिलीज डेट की बात करे तो ये फिल्म दिवाली के आसपास रिलीज की जाएगी। नेटफ्लिक्स का मानना है कि ये फिल्म एक अलग रिकॉर्ड बनाएगी।
आमिर करीना कपूर की तीसरी फिल्म-
आपको बता दे की आमिर खान और करीना कपूर की एक साथ ये तीसरी फिल्म है। इसके पहले ये दोनों तलाश और 3 इडियट्स में नजर आए थे। 3 इडियट्स ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी, और साल 2012 की फिल्म तलाश भी कुल 93.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन के साथ एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। इन दोनों फिल्मों के बाद ये दोनों कई सालो बाद एक दूसरे के साथ नजर आए है। इस फिल्म का आमिर खान और करीना कपूर खान ने रिलीज के पहले काफी प्रचार किया था। लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई तो ये एक बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई।
अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देश में हुई कई बड़ी घटनाओ को दर्शाया गया है। जिसमें साल 1984 के सिख दंगे बाबरी मस्जिद का गिराना शामिल है। हालांकि इन सभी को लेकर कई जगह प्रदर्शन भी हुआ है। इसके अलावा लाल सिंह चड्ढा पर बंगाल में केस भी कर दिया गया था। इस फिल्म की कमाई की बात करे तो ये फिल्म रिलीज के पहले दिन 12 करोड़ रुपए के करीब बिजनेस किया था। और अब तक फिल्म ने 56.83 करोड़ रुपए का बिजनेस कर पाई है। वही इस इफ़्ल्म का बजट 180 करोड़ रुपए था।
Also Read-Liger Thiruchitrambalam Box office-धनुष की फिल्म थिरुचित्रम्बलम और विजय की फिल्म लाइगर का कलेक्शन?