Krish 4 News-
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आज कल पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए है। जहां ऋतिक रोशन अपनी फिल्म विक्रम वेधा को लेकर चर्चा में बने है, तो वही ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 को लेकर एक अपडेट आया है। आपको बता दे कि ऋतिक रोशन कि फिल्म कृष 4 की घोषणा पिछले साल यानी की साल 2021 मे हुई थी। जिसके बाद काफी लोग फिल्म का इंतजार कर रहे है।
कृष 4-
मीडिया रिपोर्ट में ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 की कहानी को लेकर जानकारी दी जा रही है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कृष 4 की कहानी कृष 3 के अंत से बढ़ाई जाएगी। और फ्रेंचाइजी का ये 4th पार्ट कृष 3 की कहानी के आगे से बताया जाएगा। इसके अलावा ये भी बताया गया है की फिल्म में कुछ और कैरेक्टर्स जोड़ दिए जाएंगे।
ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म कृष 4 के लिए फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन इन दिनों स्क्रिप्ट पर तेजी के साथ काम कर रहे है। और ये इस समय वो सबसे ज्यादा स्क्रिप्ट लिखने में टाइम दे रहे है। फिल्म की स्क्रिप्ट का काम खत्म हो जाने एक बाद फिल्म की स्टार कास्ट पर काम शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है की आने वाली इस फिल्म में कुछ ऐसे सीन जोड़े जाएंगे। जो इससे पहले नहीं देखे गए है।
ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन जो की बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्म निर्देशक है। इन्होने इसी सीरीज की शुरुआत साल 2003 की फिल्म कोई मिल गया से किया था। ये फिल्म लोगो को काफी ज्यादा पसंद आई थी। इस फिल्म का हर एक किरदार आज भी लोग पसंद करते है। फिल्म ने उस समय वर्डवाइड 75.57 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
Also Read-जाने साउथ और बॉलीवुड की फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की-Box Office
कृष और कृष 3-
फिल्म कोई मिल गया के बाद राकेश रोशन के निर्देशन में फिल्म कृष बनाया गया था। ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 126 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इसके बाद साल 2013 में फिल्म कृष 3 रिलीज हुई और ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने 393.37 रुपए की कमाए की थी।
साल 2022 मे रिलीज होने वाली फिल्म-
ऋतिक रोशन की एक फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। पुष्कर गायत्री के निर्देशन में बनी फिल्म विक्रम वेधा 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों मे रिलीज की जाएगी। फिल्म का बजट 175 करोड़ रुपए है। फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा सैफ अली खान और राधिका आपटे लीड रोल में है।
Also Read-जाने विद्युत जामवाल के पास कितनी संपत्ति है-Net Worth Of Vidyut Jamwal