Khesari Lal Yadav-
खेसारी लाल यादव और पवन सिंह, जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार है, और आज के समय में इन दोनों अभिनेताओ के बीच विवाद चल रह है, जो की लगातार सुर्ख़ियो में बना हुआ है। इन दोनों अभिनेताओ के बीच जंग इतना ज्यादा बढ़ चुका है की इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी तेजी के साथ हो रही है।
और हाल ही के दिनों में खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह (Pawan Singh) पर गंभीर आरोप लगाया था। खेसारी ने पवन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पवन सिंह के प्रशंसक लगातार उनको और उनके परिवार को धमकी दे रहे है। इसी के साथ उन्होने जातिवाद को लेकर भी बात कही थी।
खेसारी लाल ने ट्वीट कर कही बात-

आपको बता दे की इस विवाद के वजह से भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने एक ट्वीट किया है, जिसमे उन्होने बड़ी बात कही है। और माना जा रहा है की ये ट्वीट अभिनेता पवन सिंह के लिए ही किया था। खेसारी लाल यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा की, बीते कुछ समय से मैं काफी परेशान हू और ये देख कर कि कोई आदमी किस तरह से किसी के भी परिवार को धमकी दे सकता है। इस विवाद में अपका काफी सपोर्ट मिला था। इसके आगे उन्होने लिखा की हमे उम्मीद है की वो व्यक्ति बहुत जल्द जेल के अंदर होगा।
एक वीडियो के वजह से बढ़ा था विवाद-

एक समय में खेसारी लाल और पवन सिंह काफी अच्छे दोस्त रहे थे। और इन दोनों अभिनेताओ का विवाद काफी हद तक कम हो गया था, परंतु तभी एक विडियो ने इस मामले को और बढ़ा दिया। इस यूट्यूब चैनल का नाम मगहिया जवान है। जो की भोजपुरी में अश्लीलता के खिलाफ बोला करते है। और इस व्यक्ति ने अपने वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ उनके परिवार के खिलाफ अपशब्द कहे है।
Also Read-Yashoda Movie Release Date-सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म यशोदा का फ़र्स्ट लुक रिलीज,इस दिन होगी रिलीज!
पवन और खेसारी के विवाद पर रवि किशन की प्रतिक्रिया-

काफी दिनों से चल रहे इस विवाद पर अब भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होने इस विवाद को लेकर कहा है की हमे इस प्रकार की चीजें देखने के पश्चात काफी दुख होता है।
इसी के साथ जातिवाद पर बात करते हुए उन्होने कहा है की देश में अभिनेताओ और कलाकारो की कोई नहीं रहती है, उन लोगो को सिर्फ अपना अभिनय दिखाना होता है। और आगे उन्होने कहा है की जितने भी अभिनेता के प्रशंसक और अभिनेता के ग्रुप है, उनको लड़ाई बनाकर नहीं रखना है।
खेसारी लाल आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर-
अभिनेता खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) आखिरी बात फिल्म शादी हो तो ऐसी में देखे गए थे। इस फिल्म को इसी साल रिलीज किया गया था। जिसमे उनके साथ पूजा गांगुली और सुदीक्षा झा अभिनय की हुई थी।