Karisma Sanjay Kapoor Divorce

Karisma Sanjay Kapoor Divorce: बॉलीबुड में 90 के दशक में सबसे सफल और खूबसूरत अभिनेत्रियों की सूची में करिश्मा कपूर का नाम शामिल था। करिश्मा कपूर ने कई सारी फिल्मों में काम किया है। अपने समय में करिश्मा कपूर एक मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थी। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी है।

करिश्मा कपूर के चाहने वाले आज भी उनकी पुरानी फिल्में देखना पसंद करते हैं। इन दिनों आप करिश्मा कपूर को आप फिल्मों में तो नहीं देख सकते हैं लेकिन कभी-कभी एडवर्टाइज में उन्हें आप देख सकते हैं। इंस्टाग्राम पर करिश्मा कपूर के  लाखों फॉलोअर्स है।

बता दें कि करिश्मा कपूर अभिनेत्री करीना कपूर खान की बड़ी बहन है। उन्होंने दिल्ली के एक बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी के बंधन की थी। संजय कपूर से शादी करने के बाद इसी वह फिल्म इंडस्ट्री से धीरे-धीरे दूर हो गई। संजय और करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं – एक बेटा और एक बेटी।

Karishma Kapoor Sanjay kapoor
Karishma Kapoor Sanjay kapoor Wedding Picture

हालांकि करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी सफल नहीं हो पाई और उनका तलाक हो गया। बहुत सारे लोगों के मन में सवाल रहता है कि जब करिश्मा कपूर की शादी सफल नहीं है और तलाक हो गया है और

फिल्मों में भी वह काम नहीं कर रही है फिर कैसे उनका खर्चा चलता है? वह अपने बच्चों को कैसे पालती हैं?  दरअसल इसके पीछे सच्चाई यह है कि संजय कपूर से तलाक (Karisma Sanjay Kapoor Divorce) के बाद भी करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे उनके साथ हैं।

यह भी जाने: Friendship of Amir khan and Salman Khan: अमीर खान कभी सलमान खान की शक्ल देखना नही पसंद करते थे, आज है अच्छे दोस्त

करिश्मा कपूर तलाक (Karisma Sanjay Kapoor Divorce) – 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करिश्मा कपूर और संजय कपूर की तलाक (Karisma Sanjay Kapoor Divorce) को बॉलीवुड इंडस्ट्री का अब तक का सबसे महंगा तलाक बताया जाता है। कहा जाता है कि तलाक के बाद संजय कपूर ने तलाक बाद करिश्मा को अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दिया था। इसके अलावा इस समय करिश्मा कपूर जिस घर में रह रही हैं वह घर भी उनके पति संजय कपूर से ही उन्हें मिला है।

 संजय कपूर और करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे इन दिनों मुंबई के सबसे प्रसिद्ध स्कूल धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार बच्चों की पढ़ाई का खर्चा संजय कपूर ही उठाते हैं। अक्सर कई मौके पर बच्चों की खुशी के लिए संजय कपूर और करिश्मा कपूर साथ में देखे जाते हैं और घूमने भी जाते हैं।

Karisma Sanjay Kapoor Divorce
Karishma Kapoor with Children

दोनों के तलाक (Karisma Sanjay Kapoor Divorce) को काफी समय बीत चुका है। लेकिन इसके बावजूद फाइनेंशियल तौर पर संजय कपूर आज भी करिश्मा कपूर और अपने बच्चों का खर्चा पूरा कर रह है।

यह भी जाने : Flop films Record: बॉलीवुड के सुपरस्टार के नाम है सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्म देने का रिकॉर्ड

 संजय अक्सर अपने बच्चों से मिलने जाते हैं और बच्चों के साथ वक्त गुजारते हैं। छुट्टियों के समय में संजय अपने दोनों बच्चों के साथ कई बार विदेश भी छुट्टियां मनाने जाते हैं, जिसकी तस्वीरें समय-समय पर आती रहती हैं।

बताया जाता है कि जब संजय कपूर और करिश्मा कपूर का तलाक (Karisma Sanjay Kapoor Divorce) जब हुआ था तब 14 करोड़ का बांड साइन किया गया था। तलाक की मंजूरी इस बांड को साइन करने के बाद ही मिली थी। इस तरह से करिश्मा कपूर का खर्चा आज भी संजय कपूर पूरा कर रहे हैं।

इसके लिए हर महीने वह करिश्मा कपूर और अपने दोनों बच्चों के लिए 10 लाख रुपए भेजते हैं। यही कारण है कि तलाक (Karisma Sanjay Kapoor Divorce) होने के बावजूद आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिल्मों से दूर रहने के बाद भी आज भी करिश्मा कपूर और उनके बच्चे खुशहाल जीवन जी रहे।

यह भी जाने : ये है टेलीविजन की 8 खूबसूरत अभिनेत्रियां, देखे तस्वीरे-8 Beautiful Television Actresses

Latest

News

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai:

“Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai” by Manoj Bajpayee is based on the case of a

Singham Again will not clash with Bhool Bhulaiyaa 3 and will be released on Independence Day 2024.

The cop universe created by Rohit Shetty has come to life over the past few

Jai Shri Ram

In Om Raut’s Adipurush, Prabhas will play Ram. The highly anticipated film will star Kriti

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai:

“Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai” by Manoj Bajpayee is based on the case of a

Singham Again will not clash with Bhool Bhulaiyaa 3 and will be released on Independence Day 2024.

The cop universe created by Rohit Shetty has come to life over the past few

You May Like