Karan Johar Controversy-
करण जौहर जो की बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्देशक व फिल्म प्रोड्यूसर है। और उन्होने हिंदी सिनेमा में कई हिट फिल्मे भी दी है। करण जौहर के साथ हिंदी सिनेमा में करीब करीब हर एक अभिनेता काम करने की इच्छा रखता है। लेकिन एक ओर करण जौहर विवादो के वजह से भी सुर्ख़ियो में रहते है। करण जौहर अब तक बॉलीवुड के कई अभिनेताओ व निर्देशको के विवादो के वजह से चर्चा में आ चुके है। इस लेख में हम उन अभिनेताओ के बारे में जानेंगे।
1. अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap)-

देश के मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी अब तक कई हिट फिल्मे दी है। और वही एक समय करण जौहर और अनुराग कश्यप के बीच काफी विवाद हुआ था। करण जौहर ने शुरुआत में अनुराग कश्यप पर कई सारे कमेंट किए थे। मीडिया के अनुसार एक बार करण जौहर ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप को साइकोपैथ भी कहा था।
2. कंगना रनौत (Kangana Ranaut)-

कंगना रनौत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म गैंगस्टर से की थी। कंगना रनौत अपने बयानबाजी के वजह से सुर्ख़ियो में रहा करती है। और वही पर कंगना रनौत और करण जौहर के बीच विवाद कभी रुकता ही नहीं है। समय समय पर कंगना रनौत फिल्म निर्देशक करण जौहर पर निशाना साधती रहती है।
3. करीना कपूर (Kareena Kapoor)-

अभिनेत्री करीना कपूर और करण जौहर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। मीडिया के अनुसार एक बार करण जौहर और करीना कपूर के बीच झगड़ा हुआ था। और वो झगड़ा फिल्म कल हो ना हो में फीस को लेकर हुआ था। करण जौहर के मुताबिक करीना कपूर ने शाहरुख खान के बराबर भुगतान करने की बात कही थी। और इसको लेकर काफी दिनों तक करीना कपूर और करण जौहर में बातचीत बंद रही थी। हालांकि बाद में फिर से करीना कपूर और करण जौहर में बातचीत होने लगी।
Also Read-ओटीटी वेब सीरीज के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता -Highest Paid Ott Actors Hindi
4. अजय देवगन (Ajay Devgan)-

करण जौहर और अजय देवगन के बीच भी एक बार विवाद हुआ था। ये विवाद फिल्म शिवाय के क्लैश और ऐ दिल है मुश्किल के समय हुआ था। और इस समय अभिनेत्री काजोल ने भी करण जौहर से दूरी बना रही थी, परंतु कुछ समय बाद फिर से पहले जैसे हालात हो गए थे।
5. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)-

प्रियंका चोपड़ा ने अपने हिंदी फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म लव स्टोरी ऑफ स्पाई से की थी। जो की साल 2003 में रिलीज हुई थी। और इसी दौरान करण जौहर ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पर खूब निशाना साधा था।