Kamal Hassan: मनोरंजन जगत में अपनी दमदार पहचान बनाने वाले कमल हसन का जन्म आज के दिन यानी 7 नवंबर 1954 को हुआ था। उन्होंने न सिर्फ साउथ की फिल्मों में काम किया बल्कि बॉलीवुड की भी कई सारी फिल्मों में काम किया है। आज कमल हसन को एक बेहतरीन अभिनेता के साथ साथ एक निर्देशक, स्क्रीन्राइटर, प्रोड्यूसर, प्लेबैक सिंगर के तौर पर भी जाना जाता है।
कई सारी फिल्मों में नाम कमाने के साथ-साथ वह राजनीति में भी जुड़ चुके हैं। आजकल वह (Kamal Hassan) एक राजनेता भी बन गए हैं। बता दें कि कमल हसन ने अपने कैरियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड एक्टर के रूप में की थी। उन्होंने फिल्म “अपूर्वा रांगागल” से सिनेमा जगत में डेब्यू किया था।
यह भी जाने : जाने भारतीय क्रिकेटरों की पत्नी कितना पढ़े लिखे है? -Indian cricketer wife education
Kamal Hassan: विवादों से जुड़ी रही है जिंदगी –
कमल हसन को “मूंद्रम पिराई” नामक फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कमल हसन ने जितना नाम अपनी फिल्मों के जरिए कमाया उतनी ही चर्चा उन्हें उनकी निजी जिंदगी की वजह से भी मिली। कमल हसन (Kamal Hassan) की जिंदगी में प्यार एक बार नही बल्कि कई बार आया है। लेकिन वह किसी भी रिश्ते में लंबे समय तक टिक कर नही रह पाए हैं।
सारिका के अलावा उनकी (Kamal Hassan) जिंदगी में 13 साल तक गौतमी ताड़ीमल्ला थी। लेकिन 13 साल बाद उनका रिश्ता टूट गया। इससे पहले कमल हसन 1978 वाणी गणपति के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। उस समय वह अपनी पत्नी वाणी गणपति से 24 साल छोटे थे। हालांकि यह रिश्ता बहुत ज्यादा समय तक चल नही पाया और 10 साल बाद दोनों ने तलाक लेकर अलग रहने का फैसला कर लिया।

ऐसा बताया जाता है कि कमल हसन (Kamal Hassan) की पहली पत्नी वाणी गणपति ने अलग होने का फैसला सारिका की वजह से ही लिया था। अभिनेत्री सारिका ने जैसे ही फ़िल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली, उसी के साथ वह कमल हसन की जिंदगी में भी आ गई थी। ऐसे में इसका असर वाणी गणपति के साथ उनके रिश्ते पर पड़ा और वह अलग हो गए।
कमल हासन (Kamal Hassan) और सारिका एक लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस दौरान सारिका प्रेग्नेंट हो गई थी। तब कमल हसन उनके साथ शादी कर लिये। सारिका और कमल हसन की बेटी श्रुति हसन है। आज वह एक जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी है। वही कमल हसन की सारिका से शादी के बाद सारिका ने एक और बेटी को जन्म दिया जिसका नाम अक्षरा हासन है। आज अक्षरा हासन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी बेहतरीन अदा के लिए जानी जाती हैं। आज वह एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं।

कमल हसन (Kamal Hassan) का रिश्ता सारिका के साथ भी बहुत ज्यादा समय नही चला। साल 2002 में सारिका और कमल हसन अलग हो गये।
यह भी जाने : Gold Man: आइये जानते है बप्पी लाहिरी इतना सोना क्यो पहनते है?
दो शादियों के बाद भी कमल हसन (Kamal Hassan) की जिंदगी में दो बार अफेयर रहे, जिसकी वजह से काफी विवाद भी हुआ। बताया जाता है कि कमल हासन ने अपने से उम्र में 22 साल छोटी एक्ट्रेस सिमरन बग्गा को भी कुछ समय तक डेट किया था। हालांकि बाद में सिमरन अपने बचपन के दोस्त के साथ शादी के बंधन में बंध गई और इस तरह से कमल हासन (Kamal Hassan) से उनका रिश्ता खत्म हो गया।
गौतमी ताड़ीमल्ला और कमल हसन (Kamal Hassan) जब अलग हुए थे। तब गौतमी ने एक ब्लॉग लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें काफी तकलीफ हो रही है कि वह अलग हो चुकी है। इतने लंबे समय तक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला जीवन के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक था। हालांकि आज तक इन दोनों के अलग होने की वजह सामने नहीं आ पाई है। इन दिनों कमल हासन (Kamal Hassan) अपने अभिनय के साथ-साथ राजनीति के लिए भी चर्चा में अक्सर ही बने रहते हैं।
यह भी जाने : कपिल शर्मा शो के मेंबर जीते है बेहद ही लग्जरी लाइफ-Lifestory of comedian bharti Singh Kapil Sharma sunil Grover