Jersey Ott Release Date-
22 अप्रैल 2022 को शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म रिलीज हुई थी। और ये फिल्म दक्षिण भारत की फिल्म जर्सी की ही रीमेक है। ऑरिजनल फिल्म जर्सी में नानी ने मुख्य किरदार निभाया था। और इस रीमेक फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) मुख्य किरदार में है। वही कमाई की बात कर तो ये फिल्म केजीएफ़ चैप्टर 2 के सामने बहुत कम कमाई की थी, जिसके बाद इस फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया गया था। और इसके बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाने वाली है।
इसके पहले शाहिद कपूर ने फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) में काम किया था। और वो फिल्म भी दक्षिण भारत की रीमेक फिल्म रही थी। परंतु ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। जिसके बाद इन्होने एक और रीमेक फिल्म में काम करने का प्रयास किया परंतु ये फिल्म लोगो को पसंद नहीं आई। वही अब फिल्म जर्सी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 20 को स्ट्रीम किया जाएगा। और इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।
Jersey Ott Release Date
फिल्म जर्सी का बजट और कास्ट-

इस फिल्म को Gowtam Tinnanuri ने डायरेक्ट किया है। और इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर नजर आए थे। फिल्म को Allu Entertainment के अंतर्गत बनाया गया है। फिल्म जर्सी का बजट 35-40 करोड़ रुपए रहा है।
Also Read-Vicky Kaushal Birthday-विक्की कौशल, इस फिल्म से बने थे स्टार, जाने उनकी संपत्ति के बारे में!
फिल्म जर्सी की कुल कमाई-
शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी ने अपने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 2.93 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। और इस समय अधिकतर लोग प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म केजीएफ़ चैप्टर 2 को ज्यादा पसंद कर रहे थे। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 17.20 करोड़ रुपए कमाए थे, जिसके बाद इस दुसरे हफ्ते इस फिल्म ने कुल 1.83 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। वही इस फिल्म का कुल कलेक्शन 27.84 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
Jersey Ott Release Date
शाहिद कपूर की आने वाली फिल्मे-
शाहिद कपूर की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो इस बार फिल्म Bloody Daddy में नजर आएंगे। जो की साल 2023 में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में उनके साथ Diana Penty नजर आएँगी। इसके बाद फिल्म बुल में काम करेंगे। जिसको साल 2023 मे ही रिलीज की जाएगी। साल 2024 में शाहिद कपूर फिल्म Dingko Singh रिलीज होगी।
शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म-
शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पद्मावत है। जिसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 302 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म का बजट 215 करोड़ रुपए रहा था। और इस फिल्म में शाहिद कपूर और रणवीर सिंह एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली के द्वारा डायरेक्ट किया गया था।
Also Read-Rrr Ott Release Date Hindi-जाने कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी, आरआरआर!
Jersey Ott Release Date