Highest Paid Actress In Tv-
पिछले वर्षो से भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री काफी जादा विकास हो रहा है। जहां पर बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने अब OTT प्लेटफॉर्म पर बदलाव किया है, तो वहीं टीवी इंडस्ट्री में भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। इसके साथ ही टीवी अभिनेताओ के सैलरी मे भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है। और उनकी फ़ैन फॉलोइंग और ऑनलाइन उपस्थिति के ध्यान मे रखकर अभिनेता को पहले के तुलना मे अब अच्छा भुगतान किया जा रहा है। और इस लेख मे हम 5 टीवी अभिनेत्रियों के बारे मे जानेंगे जो टीवी इंडस्ट्री मे अभिनय के लिए सबसे ज्यादा चार्ज करते है।
1. हिना खान-

स्टार प्लस (Star Plus) का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री, हिना खान रियलिटी टेलीविज़न शो, बिग बॉस में आने के बाद एक मशहूर नाम बन चुकी है। और अब इस धारावाहिक मे अभिनय करने के लिए 2 लाख रुपए तक चार्ज करती है। जो की टीवी इंडस्ट्री मे सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली अभिनेरी है। हिना खान की कुल संपत्ति 52 करोड़ रुपए (7 मिलियन डॉलर) है। और इनकी वार्षिक आय 5 करोड़ रुपए है।
Also Read-Arman Malik Net Worth-अरमान मलिक की कुल संपत्ति,कार,घर,बायोग्राफी हिन्दी मे जाने
2. साक्षी तंवरो-

2000 में कहानी घर घर की से भारत की बहू के रूप में अपना नाम बनाने वाली अभिनेत्री, साक्षी तंवर ने काफी लंबा सफर तय किया है। साक्षी तंवर ने दंगल जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। और TV और OTT शो में लीड रोल निभाने वाली अभिनेत्री साक्षी तंवर आज एंटर्टेंमेंट इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। और बात की जाए इनके भुगतान के बारे मे तो ये एक एपिसोड मे अभिन्य करने के लिए 1.5 लाख रुपए तक चार्ज करती है। हिना खान के बाद ये दूसरी सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली अभिनेत्री है।
3. जेनिफर विंगेट-

अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने मनोरन्जन उद्योग में अपने करियर की शुरुआत काफी कम आयु में कर दी थी। वो एक बाल कलाकार थीं जब कि पहली बार कुछ ना कहो फिल्म में नजर आई थी। जेनिफर विंगेट टीवी के चर्चित शो ‘बेहद’ में माया के किरदार मे नजर आती है। और वो भी टीवी मे अभिनय करने के लिए काफी अच्छा भुगतान करती है। जेनिफर विंगेट प्रति एपिसोड के लिए 1.25 लाख रुपए चार्ज करती है।
वही इनकी कुल संपत्ति की बात की जाए तो रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर विंगेट की कुल संपत्ति 44 करोड़ रुपए (6 मिलियन डॉलर) है, और इनकी वार्षिक आय 5 करोड़ रुपए है।
Also Read-Shamshera New Release Date-रणबीर कपूर की फ़िल्म शमशेरा की रिलीज की नई डेट के बारे में जाने
4. दिव्यांका त्रिपाठी-

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने टीवी इंडस्ट्री को कई हिट शो दिए हैं। और दिव्यांका त्रिपाठी को ज़ी टीवी के बहू चर्चित शो बनू मैं तेरी दुल्हन में विद्या प्रताप सिंह के किरदार और स्टार प्लस का शो ये है मोहब्बतें में डॉ इशिता अय्यर भल्ला की किरदार से काफी लोकप्रिय हुई। और वो टेलीविज़न शो मे अभिन्य करने के लिए 1.15 लाख रुपए चार्ज करती है। और इसी के साथ इनकी मासिक आमदनी 30 लाख रुपए बताई जाती है,जबकि इनकी कुल संपत्ति 37 करोड़ रुपए (5 मिलियन डॉलर) है।
5. निया शर्मा–

निया शर्मा इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री का एक मुख्य चेहरा हैं। और कई प्रमुख शो में अपने अभिनय के लिए मशहूर है। निया शर्मा एक एपिसोड के लिए 80,000 रुपए चार्ज करती है। वही निया शर्मा की मासिक आय 30 लाख रुपए है, और इनकी कुल संपत्ति 8 मिलियन डॉलर बताई जाती है जो की 59 करोड़ रुपए के बराबर है।
Also Read-Badhaai Do Box Office Collection-राजकुमार राव की फिल्म बधाई दो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे मे जाने
(Highest Paid Actress In Tv)