Gold Man Bappi Lahiri

Gold Man: म्यूजिक इंडस्ट्री के डिस्को किंग कहे जाने वाले बप्पी लाहिरी को सभी पहचानते हैं। यह वही सिंगर है जिनको आप हाथों की सभी उंगलियों में अंगूठियां और गले में मोटी मोटी सोने की चैन पहने देखे होंगे। बप्पी दा को देखकर हर किसी के मन में यह सवाल आता है कि आखिर वह इतना ज्यादा सोना क्यों पहने रहते हैं? इसके पीछे क्या राज है? तो आज हम इसी के बारे में जानेंगे।

आज लोग बप्पी दा को उनकी म्यूजिक की वजह से जानते हैं। लेकिन वह एक दूसरी वजह से भी काफी मशहूर है। वह अपने गाने के अलावा अपने विशेष पहनावे को लेकर वह लोगों के बीच ज्यादा लोकप्रिय हैं। दरअसल वह हमेशा ढेर सारा सोना पहने रहते हैं।

Gold Man Bappi Lahiri
Gold Man Bappi Lahiri

 बप्पी लाहिरी का असली नाम अलोकेश लाहिरी है। वह अपनी म्यूजिक के साथ साथ ढेर सारा सोना पहनने के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं। उनका यह अंदाज लोगों को पसंद भी है। लेकिन क्या आपको पता है कि उनके सोना पहनने के पीछे एक बहुत बड़ा राज है? इस राज को उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। उन्होंने बताया था कि वह (Gold Man) एक बेहद लोकप्रिय पर्सनालिटी से काफी ज्यादा प्रभावित हो गए थे। उन्हें देखने के बाद वह उसी तरह अपना स्टाइल बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने ढेर सारा सोना पहनना शुरू कर दिया।

 मालूम हो कि जितना सोना बप्पी दा आज पहने रहते हैं उससे काफी ज्यादा सोना उनकी पत्नी के पास है।

यह भी जाने : बॉलीवुड इंडस्ट्री के बच्चे अनन्या पांडे से लेकर आर्यन खान तक जाने कितने पढे लिखे है-Bollywood starkids education

बप्पी दा (Gold Man) के पास है इतना सोना –

 2014 के दौरान चुनावी हलफनामे में उन्होंने (Gold Man) इस बात का खुलासा भी किया था कि उनके पास कितना सोना है। उस हलफनामे में खुद बप्पी दा ने अपने और अपनी पत्नी के पास सोने की कितनी मात्रा है, इस बात का खुलासा किया था। बता दे कि साल 2014 में बप्पी दा (Gold Man) ने भाजपा की तरफ से श्रीरामपुर लोक सभा चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ने उतरे थे। 

Gold Man Bappi Lahiri
Bappi Lahiri

बप्पी दा (Gold Man) ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपने सोना पहनने के राज का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वे अमेरिकी पॉप स्टार एल्विस प्रेस्ली से काफी ज्यादा प्रभावित थे। दरअसल वे अपने ज्यादातर कंसल्ट के दौरान सोने की चेन पहने रहते थे। बप्पी दा ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब भी वह जिसको देखते तो सोचते थे कि जब मै इतना मशहूर हो जाऊंगा और सफल हो जाऊंगा तो अपनी छवि एल्विस के जैसे बना लूंगा। इसके अलावा बप्पी दा सोना पहनना पसंद भी करते हैं क्योंकि वह इसे खुद के लिए लकी समझते है।

यह भी जाने : Rajkummar Rao Wedding: जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं राजकुमार राव, जाने कौन हैं उनकी होने वाली पत्नी

2014 के चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने खुलासा किया था कि उनके पास 754 ग्राम सोना 4.62 किलो चांदी है। अगर आज के समय में इसका आकलन किया जाए तो यह करीब दो करोड़ से भी ज्यादा कीमत का है। हालांकि अब इस बात को 7 साल बीत चुके हैं। तो ऐसे में इस बात की भी पूरी संभावना है कि अब उनके पास सोने और चांदी की मात्रा बढ़ गई होगी।

बप्पी दा (Gold Man) के अनुसार उनकी पत्नी के पास उनसे भी ज्यादा सोना है। उनकी पत्नी चित्रवानी के पास 967 ग्राम सोना और 8.9 किलोग्राम चांदी है। इसके अलावा उनके पास चार लाख से भी ज्यादा कीमत का हीरे का हार है। यह सारी जानकारी बप्पी दा ने अपने चुनावी हलफनामे में दी थी।

यह भी जाने : ऋतिक रोशन का इन अभिनेत्रियों के साथ रहा था अफेयर्स-ritik roshan love affairs

Latest

News

satish Kaushik

According to the news organization ANI, actor-director Satish Kaushik was cremated on Thursday night in

Atiksha

Atiksha Rathi-Trendiest Fashion & Lifestyle Blogger to Follow in 2023 Atiksha Rathi is a fashion,

Claire Danes

In recent news, it was announced that actress Claire Danes and actor Hugh Dancy are

satish Kaushik

According to the news organization ANI, actor-director Satish Kaushik was cremated on Thursday night in

Atiksha

Atiksha Rathi-Trendiest Fashion & Lifestyle Blogger to Follow in 2023 Atiksha Rathi is a fashion,

You May Like

satish Kaushik

According to the news organization ANI, actor-director Satish Kaushik was cremated on Thursday night in

Atiksha

Atiksha Rathi-Trendiest Fashion & Lifestyle Blogger to Follow in 2023 Atiksha Rathi is a fashion,

satish Kaushik

According to the news organization ANI, actor-director Satish Kaushik was cremated on Thursday night in

Atiksha

Atiksha Rathi-Trendiest Fashion & Lifestyle Blogger to Follow in 2023 Atiksha Rathi is a fashion,