foreign actress in bollywood-
Bollywood फ़िल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस को मौका दिया गया है जो न सिर्फ आउट साइडर है बल्कि इस देश की भी नही है। Bollywood में ये अभिनेत्रियां विदेशो में पली बढ़ी है। परंतु हिंदी फिल्मों में अपना नाम ऊंचा किए है।
अगर देखा जाए तो पाकिस्तान से भी कई अभिनेत्रियां आई और उन्होंने बॉलीवुड़ फिल्मों में काम भी किया। और वही पर यूरोप और अमेरिका की भी कई अभिनेत्रियों को हिंदी फिल्मों ने अपनी ओर खींच ले आई। तो आइये जानते है वो कौन सी अभिनेत्रियां है जो विदेशो से आकर भारत में अपना नाम कमा रही है।
सनी लियोनी-
पोर्न स्टार रह चुकी सनी लियोनी इनकी फिल्मे भले ही हिट न हुई हो परंतु ये अपनी अलग-अलग अंदाज से पहचान बनाने में सफल रही है। ये कनाडा में पली बढ़ी है, और तो और सनी लियोनी के पास अमेरिका देश की नागरिकता है।
अगर कहीं भी विदेशी अभिनेत्रियों का जिक्र होता है तो Bollywood की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ की तरफ ध्यान जरूर जाता है। बता दे की कैटरीना कैफ इंडिया की नही है बल्कि ये ब्रिटिश नागरिक है, लेकिन पिछले 15 वर्षो से Bollywood की मशहूर एक्ट्रेस में से एक है।
जैकलीन-
जैकलीन फर्नांडिस सलमान खान के साथ कई बार काम कर चुकी है। जैकलीन फर्नांडिस Bollywood के फैंस के दिलो पर राज करती है। लेकिन क्या आपको पता है की जैकलीन भी इंडिया से नही है। जैकलीन फर्नांडिस श्रीलंका की है। बता दे की जैकलीन पूर्व मिस श्रीलंका भी रह चुकी है।
नरगिस फाखरी-
रणबीर कपूर की रॉकस्टार गर्ल आपको शायद याद होगा। Bollywood एक्ट्रेस नरगिस फाखरी अपने अभिनय के कारण भले ही ज्यादा मशहूर न हुई हो, लेकिन अपनी बोल्डनेस के कारण उनको काफी पसंद किया जा रहा है। बता दे की नरगिस फाखरी पाकिस्तान से है।
एवलिन शर्मा-
बॉलीवुड की फिल्मो मे साइड रोल में दिखने वाली एवलिन धीरे धीरे अपनी पहचान बनाती जा रही है।
एवलिन ये जवानी है और यारियां जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है। एवलिन जर्मनी से है और इनके पापा इंडिया से है। एवलिन के पास जर्मनी की नागरिकता है। लेकिन ये Bollywood फिल्मों में काम कर रही है।
एमी जैक्सन-
एमी जैक्सन ने 2.0, एक दीवाना था, सिंह इज ब्लिंग समेत कई Bollywood फिल्मों में काम किया है। और वही साउथ इंडियन की फिल्मों में भी वो काफी मशहूर है। एमी जैक्सन भी इंडिया से नही है वो ब्रिटिश है। उनकी शादी एक बिजनेस मैन बॉयफ्रेंड से होने वाली है।
Also Read-आइए देखते है 80-90 दशक के चाइल्ड एक्टर को जो आज क्या कर रहे है?-Famous Child Actors of the 80s-90s
लीजा हेडन-
Bollywood मे हॉट एक्ट्रेस मे लीजा हेडन की गिनती होती है। लीजा हेडन ब्रिटेन की रहने वाली है। उन्होंने रास्कल्स, द शोकिंस, क्वीन, संता-बंता और हाउसफुल 3 ऐ दिल है मुश्किल मे अभिनय किया है।
क्वीन फिल्म मे उनको काफी सपोर्ट मिला था। लीजा अब दो बच्चो की माँ है और फिल्मों मे काम करना फिलहाल बंद कर दिया है।
एली अवराम –
एली अवराम जो की स्वीडन की है ये बॉलीवुड मे काफी मशहूर बन चुकी है। एली अवराम स्वीडिश और ग्रीक की मूल नागरिक है। एली अवराम को बॉलीवुड अपनी तरफ खींच लाया। एली अवराम पिछले कई सालो से Bollywood मे अपना करियर बनाने मे लगी हुई है।
एली अवराम ने रियलटी बिग बॉस शो मे हिस्सा लिया था। इन्होने मिकी वायरस, फ्रॉड साइया, किस किस को प्यार करू, जबरिया जोड़ी, शबाना और मलंग समेत कई फिल्मों मे काम कर चुकी है।
Also Read-Madhuri Dixit aur Sriram Nene ki Love Story: माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की लव स्टोरी
बारबरा मोरी-
रितिक रोशन के साथ काइट्स फिल्म मे नजर आने वाली खूबसूरत अदाकारा बारबरा मोरी मैक्सिकन अभिनेत्री है। फिल्म के शूटिंग के समय दोनों के लिंक अप की खबरें आ रही थी। बारबरा मोरी को इंडिया मे काफी पसंद किया जा रहा था। परंतु उसके बाद वो किसी भी फिल्मो मे नजर नहीं आई।
क्लाउडिया–
फिल्म खिलाड़ी 786 मे नजर आने वाली क्लाउडिया अक्षय कुमार के साथ मे नजर आई थी। अक्षय कुमार के साथ Bollywood मे डेब्यू करने के बाद भी उनका करियर ज्यादा नहीं चल सका। बता दे की क्लाउडिया का जन्म पोलैंड मे हुआ था।
Also Read-अमिताभ बच्चन बर्थडे स्पेशल: फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह का बॉलीवुड में ऐसे रहा है सफर