Falguni Nayar Success : आज हम एक ऐसी महिला की कहानी लेकर आये हैं जो सेल्फ मेड करोड़पति बन गई है। जी हां आज की कहानी है फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar success) की जो अपने आप में एक लीजेंड महिला है। आज उनकी पहचान नायका की फाउंडर के साथ-साथ एक बेमिसाल महिला के तौर पर होती है।
अक्सर अपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि अगर इंसान कोई चीज ठान ले तो कुछ भी कर सकता है। उसके लिए फिर कुछ भी नामुमकिन नहीं रहता। यह पूरी तरह से सच भी है। लेकिन बहुत बार समाज से कुछ मान्यता ऐसी है जो इसमें आड़े आती हैं। ये विशेष करके महिलाओं को उनकी उड़ान भरने से रोकने का काम करती हैं।

लेकिन बहुत सारी महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपने दम पर अपना मुकाम हासिल किया है। उनके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है। उन्होंने अपने सपने पर भरोसा किया और हिम्मत के दम से अपने सपने को पूरा करने की कोशिश की। एक ऐसे ही महिला है नायिका की फाउंडर फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar success)।
यह भी जाने : Success Story of Pearl Farming: इस महिला ने पुराने बाथटब में उगाया मोती और पहली बार में कमाया एक लाख रुपये
Falguni Nayar success:
फाल्गुनी ने आज इतिहास रच दिया है। वह भारत के सबसे अमीर सेल्फमेड महिला करोड़पति आज बन गई हैं। यहां पर याद रखने वाली बात यह है कि वह सेल्फमेड करोड़पति हैं। उनके पास कोई पुश्तैनी प्रॉपर्टी नहीं थी बल्कि उन्होंने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar success) की नेट वर्थ की बात की जाए तो इसमें फाल्गुनी नायर का शेयर लगभग आधा है। इस तरह से उनका टोटल वर्क 6.5 बिलीयन डॉलर्स अर्थात 4830 करोड़ रुपए के आसपास है।
अभी हाल में ही ब्लूमबर्ग बिलियन एयर इंडेक्स की रिपोर्ट जारी की गई है, जिसके अनुसार अब फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar success) देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड बिलेनियर महिला बन गई हैं। अभी हाल के दिनों में नायका के शेयर में काफी उछाल आया है। नायका के शेयर की कीमत 89% तक पहुंच गई है। इसका फायदा कंपनी के साथ-साथ इसके संस्थापक फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar success) को भी हुआ और उनके नेटवर्क बढ़ गई है।
नायका की पेरेंट कम्पनी FNS E – Commerce Ventures है, जो हमारे देश की पहली ऐसी कंपनी है, जिसे एक महिला संभाल रही है और स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी ने अपनी जगह बना ली है। शुरुआत में इस कंपनी ने आईपीओ (IPO) के जरिए 53.5 बिलियन डॉलर रुपए इकट्ठा किए थे।
यह भी जाने : Bhavesh Bhatia Success story: आंखों की रोशनी जाने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी
50 साल की उम्र में शुरू किया नायिका –
फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar success) ने उस उम्र में अपनी कंपनी की शुरुआत की, जिस उम्र में ज्यादातर महिलाएं थकने लग जाती हैं। फाल्गुनी नायर इसके पहले एक इन्वेस्टमेंट बैंक को लीड करते थे और फाइनेंस सेक्टर में उन्होंने काफी काम किया है। 50 साल की उम्र में कुछ अपना करने के बारे में सोचकर उन्होंने नायका की शुरुआत की थी।
यह वह समय था जब महिलाएं अपना मेकअप का सामान स्टोर पर खरीदा करती थी, नायिका प्लेटफार्म एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर महिलाओं के साथ-साथ अब पुरुषों के लिए भी हर तरह के कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट उपलब्ध रहते हैं। फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar success) ने ऐसे कई इन्वेस्टिंग ऑप्शंस खोजे तब उन्हें सबसे बेस्ट ऑप्शन ब्यूटी का ऑप्शन सही लगा। उनका मानना है कि ऑनलाइन ब्यूटी इसको स्पेस में काफी ज्यादा संभावनाएं हैं। आगे चलकर इस क्षेत्र में काफी कुछ बेहतर किया जा सकता है।
फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar success) में इसी सोच के साथ नायका की शुरुआत कर दी। कुछ ही महीनों में यह लोग ग्रो करने लगे। पहले उन्होंने कुछ ब्रांड इसके साथ जुड़े और धीरे-धीरे यह कंपनी बढ़ती चली गई। आज नायका अपना ब्यूटी और कॉस्मेटिक ब्रांड भी खोल ली है और कंपनी धीरे-धीरे अपने ब्रांड को फैलाना शुरू कर दी है।

आज नायका की गिनती उन गिनी चुनी कंपनियों में हो रही है जो इंटरनेट स्टार्टअप है और प्रॉफिट कमा रही है। फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar success) न सिर्फ अपनी कंपनी में शेयर होल्डर और फाउंडर है, बल्कि वह अपने प्रमोटर के जरिए कंपनी को संभालने का काम भी करती हैं। कंपनी में फाल्गुनी के बेटे और बेटी भी अलग-अलग यूनिट के प्रमोटर के तौर पर शामिल हैं।
भारत की सबसे अमीर महिला कौन है ?
नायिका के फाउंडर फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar success) भारत के सबसे अमीर सेल्फ मेड बिलेनियर है। लेकिन भारत की सबसे अमीर महिला की बात की जाए तो वह आज भी सावित्री जिंदल है। वह अपने पति की मौत के बाद ओपी जिंदल ग्रुप को आज भी संभाल रही हैं। देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल की दौलत करीब 12.9 बिलियन है। इनकी गिनती देश ही नहीं बल्कि दुनिया के टॉप 500 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में की जाती है।
फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar success) ने एक इंटरव्यू के दौरान नायका के बारे में कहा था कि नायका को अब लिपस्टिक और काजल से बढ़कर हमें अभी और भी आगे बढ़ना है। फाल्गुनी को उम्मीद है कि वह अभी और भी ऊंचा मुकाम हासिल करेंगी।
यह भी जाने : Vijay Shekhar Sharma success story : हिंदी मीडियम से पढ़ा यह लड़का आज खड़ा कर लिया है करोड़ों का साम्राज्य