Ek Villain Returns-
साल 2014 में मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म एक विलेन, जिसमे रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर थी। उस समय फिल्म एक विलेन 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर पाएगी किसी को उम्मीद नहीं थी। लेकिन फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया था। और उसके बाद उसी फिल्म का सीक्वल देश के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है।
एक विलेन के सीक्वल में इस बार अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दिशा पाटनी, तारा सुतारिया नजर आई है। रिलीज के बाद इस फिल्म ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 8.35 करोड़ रुपए कमाए है, वही ओवरसीज 2 करोड़ रुपए है। और माना जा रहा है की इस फिल्म की ओपनिंग सही है। फिलहाल इसमें हम अभिनेताओ के पिछली फिल्मों के बारे में जानने वाले है।
1. अर्जुन कपूर-
सबसे पहले बात करे अर्जुन कपूर की तो उनका करियर साल 2017 से काफी खराब देखा जा रहा है। अर्जुन की साल 2017 की फिल्म मुबारकां ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। और उसके बाद से अर्जुन कपूर की हर एक फिल्म फ्लॉप की लिस्ट में चली गई।
अर्जुन कपूर की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड ने सिनेमाघरों से करीब करीब 8 करोड़ रुपये कमाए थे, उसके बाद फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड ने 12 करोड़ रुपए का बिजनेस किया और उनकी फिल्म पानीपत भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। जिसमें उनके साथ आशुतोष गोवारिकर भी नजर आए थे। इसके बाद अर्जुन कपूर की फिल्म संदीप और पिंकी फरार ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जहां से इनके अभिनय को काफी सराहा गया था।
2. जॉन अब्राहम –
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फैन फॉलोइंग काफी सही है। लेकिन बात करे उनकी पिछली फिल्मों के बारे मे तो वहां पर उनकी कमाई काफी कम रही थी, जिससे कुछ फिल्मे फ्लॉप लिस्ट में शामिल हो गई। जॉन अब्राहम की आखिरी हिट फिल्म बाटला हाउस थी, जो की साल 2019 में रिलीज की गई थी।
उसी साल जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंती रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ रुपये की कमाई की थी, मुंबई सागा जो की साल 2021 में रिलीज हुई थी, जिसने सिर्फ 16.53 करोड़ रुपए कमाए, सत्यमेव जयते 2, जिसने 13.26 करोड़ रुपए कमाए थे, इसके बाद साल 2022 में अटैक रिलीज हुई थी और ये फिल्म भी 16 करोड़ रुपए के साथ फ्लॉप हुई।
Also Read-Rocketry The Nambi Effect- आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट इस ओटीटी पर किया गया रिलीज!
3. तारा सुतारिया-
तारा सुतारिया की पिछली दो फिल्मे फ्लॉप हुई है। तारा सुतारिया की हिट फिल्म मरजावां है, जिसने 47.78 करोड़ रुपये कमाए थे। तारा सुतारिया की फिल्म तड़प ने बॉक्स ऑफिस पर 26.91 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और टाइगर श्राफ के साथ फिल्म हीरोपंती 2 भी 24.45 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ फ्लॉप हुई थी। तारा सुतारिया ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की थी, जो की फ्लॉप हुई थी।
4. दिशा पाटनी-
दिशा पाटनी का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड काफी सही है। दिशा पाटनी की अधिकतर फिल्मे सफल हुई है। इन्होने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बायोपिक फिल्म एम एस धोनी से किया था। जो की हिट रही थी। इसके अलावा दिशा पाटनी की फिल्म बागी 2 भी हिट साबित हुई थी, जिसने करीब 164 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। फिल्म मलंग जिसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर रहे थे, उनकी वो फिल्म भी 59 करोड़ रुपए की काफी अच्छी कमाई की थी।
Also Read-Vikrant Rona Box Office-किच्चा सुदीप की फिल्म विक्रांत रोणा के दूसरे दिन की कमाई के बारे में जाने!