Doctor Strange In The Multiverse Of Madness: हमारे भारत में अब हॉलीवुड की मार्वल फिल्मों का युनिवर्स काफी विस्तृत हो चुका है। लोग सिनेमाघरों में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखते लगे है। मूवी देखते हुए लोगो को यह एहसास नहीं होता कि वो एक विदेशी फिल्म देख रहे हैं। इन फिल्मों के तमाम किरदार नई के साथ-साथ पुरानी पीढ़ी के लिए भी अब जाने-पहचाने से हो चुके हैं।
अक्सर इस तरह की फिल्मों में कहानी में से कहानी निकलती जाती है और नए-पुराने सभी किरदारों का दर्शक इंतजार करते हैं। लोग अपने पसंद की फिल्म के पर्दे पर आते ही रोमांचित होते हुए शोर करते हुए स्वागत करते हैं।
Doctor Strange फिल्म की कहानी सार :
डॉक्टर स्ट्रेंज (बेनेडिक्ट कंबरबैच) भी ऐसे ही लोकप्रिय किरदारों में है और मार्वल की दुनिया के तमाम महामानवों की बीच उनकी पहचान अलग सुपर हीरो की है। एक लंबे समय बाद डॉक्टर स्ट्रेंज (Doctor Strange) की यह कहानी फिर से आई है और इस बार मामला है मल्टीवर्स का। यानी हमारे ब्रह्मांड के समानांतर या पड़ोस में एक और ब्रह्मांड मौजूद है। इस तरह यह दो ब्रह्मांडों के बीच महामानवों की आवाजाही की कहानी इस नई फिल्म में हैं।
फिल्म के किरदार, उनकी कहानियां, स्पेशल इफेक्ट्स से बनी उनकी दुनिया और अभिनेताओं का अभिनय लोगो को बांधे रखता है। फिल्म की कहानी के केंद्र में भले ही डॉक्टर स्ट्रेंज है, लेकिन वांडा मैक्सिमॉफ उर्फ स्कारलेट विच (एलिजाबेथ ओल्सेन) उसे अपनी उंगलियों पर नचाती है। इस मल्टीवर्स की शुरुआत डॉक्टर स्ट्रेंज की प्रेमिका क्रिस्टीन पामर (राशेल मैकएडम्स) की शादी के साथ ही शुरू होती है। वह डॉक्टर स्ट्रेंज के एक फैन से विवाह कर रही है और इस दौरान बाहर हंगामा खड़ा हो जाता है।

अमेरिका शावेज (जोचीतल गोमेज) पर एक ऑक्टोपस-राक्षस हमला करके अपहरण करना चाहता है। डॉक्टर स्ट्रेंज और वोंग (बेनेडिक्ट वोंग) उसे इस राक्षस से बचाते हैं और तब पता चलता है शावेज साधारण लड़की नहीं है। उस लड़की के पास अनोखी शक्ति मौजूद है। वह एक ब्रह्मांड से दूसरे ब्रह्मांड में खुद तो जा ही सकती है साथ ही किसी और को भी पहुंचा सकती है। लेकिन उससे कोई उसकी यह शक्ति छीनना चाहता है। कौन है वह और क्यों वह शावेज की शक्ति हासिल करना चाहता है? इस तरह के ही इस सवाल का जवाब मूवी में मिलता है। कहानी रोचक होती जाती है।
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस वास्तव में किसी अदभुत दुनिया जैसी मालूम पड़ती है। एक के बाद एक तेज रफ्तार दृश्यों में तेजी से बदलते ब्रह्मांड और उसमें रह-रह कर सामने आते सुपरहीरो फैन्स को चौंकाते रहते हैं। दूसरे ब्रह्मांड में हमारी पृथ्वी जैसी एक और पृथ्वी और वहां भी पृथ्वी के सुपरहीरो जैसे सुपरहीरो हैं। इनमे भी वही रंग-रूप और वैसी ही शक्तियों, उनका पारिवारिक-निजी जीवन भी पृथ्वी के महामानवों की तरह है। मगर आमने-सामने पड़ने पर इन महामानवों के जीवन में नए मोड़ आते हैं।
लेकिन इस रोमांचक फिल्म (Doctor Strange) को देखने से पहले यह जरूर है कि अगर आप मार्वल के किरदारों से परिचित हों नही तो फिल्म को समझने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। मगर सब कुछ सिर के ऊपर से निकल जाएगा। हर कहानी की तरह इसमें भी अन्याय के विरुद्ध लड़ाई और बुराई पर अच्छाई की जीत है
यह फिल्म डॉ. स्ट्रेंज फ्रेंचाइजी की यह दूसरी फिल्म है और रोमांच, एक्शन, इमोशन के साथ विजुअल इफेक्ट्स का पूरा संतुलन ही लेखकों और निर्देशक ने फिल्म में बनाए रखता है।
यह भी जाने : Yashoda Movie Release Date-सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म यशोदा का फ़र्स्ट लुक रिलीज,इस दिन होगी रिलीज!