disha vakani net worth in hindi-
छोटे पर्दे का काफी मशहूर शो जिसका नाम “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” है। ये एक ऐसा शो है जिसने घर-घरों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लागभग 13 वर्षो से ये शो दर्शकों का मनोरंजन करता हुआ चला आ रहा है। ये शो कॉमेडी पर आधारित है, जो की दर्शकों को अधिक पसंद आता है।
चाहे वो छोटे बच्चे हो या फिर बूढ़ा या फिर जवान, हर एक शख्श को ये शो देखना काफी पसंद आता हैं और इस शो का हर रोल अपने आप में बेहद ही खास है, हर एक किरदारों ने लोगो का दिल जीतने में सफलता हासिल की है।

अगर देखा जाए तो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के हर किरदार को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन इस Show में एक किरदार को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। आपको बता दे की वो किरदार दया (Daya) का है। इस शो (तारक मेहता का उल्टा चश्मा) मे दयाबेन का रोल निभाने वाली अभिनेत्री का नाम दिशा वकानी (Disha Vakani) है। आपको बता दें काफी समय से दिशा वकानी (Disha Vakani) इस शो का हिस्सा नहीं हैं। दिशा वकानी ने साल 2017 में इस पॉपुलर शो को छोड़ दिया था लेकिन इसके बाद भी दिशा वकानी (Disha Vakani) की लोकप्रियता में कोई भी कमी नहीं देखी गई है।
Also Read-जाने भारतीय क्रिकेटरों की पत्नी कितना पढ़े लिखे है? -Indian cricketer wife education
“तारक मेहता का उल्टा चश्मा” शो की दयाबेन (Daya) ने अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में एक ऐसी खास तरह किन जगह बनाई है और इसी कारण से लोग आज भी उनके हर एक डायलॉग को बहुत याद करते रहते हैं। दिशा वकानी (Disha Vakani) को दया के रोल में देखने के लिए फैंस आज के समय में भी बेताब रहते हैं। दिशा वकानी (Disha Vakani) की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। वो इस मामले में Bollywood के कई बड़े-बड़े कलाकारों को टक्कर देती नजर आती हैं।

बता दें कि दिशा वकानी ( Disha Vakani) ने TV सीरियल के अतिरिक्त फिल्मों में भी काम कर चुकी है। वो मंगल पांडे: द राइजिंग,देवदास, सी कंपनी, जोधा अकबर, लव स्टोरी 2050 जैसी फिल्मों में देखी जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त वो खिचड़ी, हीरो भक्ति ही शक्ति है और आहट जैसे शो में भी अभिनय कर चुकी हैं। दिशा वकानी (Disha Vakani) ने ड्रैमेटिक आर्ट्स से पढ़ाई की है। उन्होंने मयूर पहाड़ी से साल 2015 में शादी की थी। और इसके बाद उन्होंने साल 2017, November के माह में एक बेटी को जन्म दिया जिसके बाद उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ धारावाहिक में दयाबेन (Dayaben) के अभिनय से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी (Disha Vakani) करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। अगर आप इनकी संपत्ति के बारे में पता चलेगा तो आप भी दंग हो जाएंगे। भले ही दिशा वकानी (Disha Vakani) शो से काफी टाइम से दूर रहती हैं लेकिन आज के समय में भी उनके प्रशंसकों की दुनिया भर में कमी नहीं है। दयाबेन (Dayaben) करोड़ों रुपए की मालकिन हैं।

दिशा वकानी की संपत्ति-
Bollywood लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, दयाबेन (Dayaben) की कुल संपत्ति 37 करोड़ रूपए है और दयाबेन (Dayaben) को तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए हर एक एपिसोड 1-1.5 लाख रुपए दिए जाते थे। और इसी वजह दयाबेन 2017 में प्रति माह 20 लाख रूपए की अच्छी खासी कमाई कर ले जाती थीं।

दिशा वकानी (Disha Vakani) के पास एक BMW कार भी है। TV दर्शकों के बीच दिशा वकानी (Disha Vakani) की बढ़ती लोकप्रियता के कारण से उन्हें कई TVCs और ब्रैंड्स से भी मिल रहे थे। इसी के साथ आपको बता दें कि दिशा वकानी (Disha Vakani) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और वो अपने प्रशंसकों के बीच में अपनी फोटोज और वीडियोस शेयर करा करती है, जिसे फैंस को बहुत पसंद आते हैं।
Also Read-Falguni Nayar success: नायका की फाउंडर बनी सेल्फ मेड सबसे अमीर महिला