Cricketer Love Story: अभी हाल पर ही क्रिकेटर केएल राहुल ने अभिनेत्री अथिया शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर अपने लव स्टोरी का खुलासा कर दिया है। केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है हैप्पी बर्थडे माय लव जिसमें वह अथिया शेट्टी के साथ में तस्वीर में है। बता दें कि इसके पहले भी मीडिया में दोनों के रिश्ते (Cricketer Love Story) को लेकर खबरे उड़ती रही हैं।
कहा जाता रहा है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2019 से ही केएल राहुल और अथिया शेट्टी की डेटिंग की खबरें चर्चा का विषय बनती रही है। अब लंबे समय बाद केएल राहुल की इस पोस्ट ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। इस तरह से क्रिकेटर और अभिनेत्रियों की लव स्टोरी (Cricketer Love Story) में एक और नाम जुड़ गया है।
इसके पहले भी कई क्रिकेटर और बॉलीवुड अभिनेत्रियों की लव स्टोरी शुरू हुई है। डेट से लेकर उनकी शादी तक हुई है। वर्तमान समय में टीम इंडिया के क्रिकेटर केएल राहुल के अलावा ऐसे कई क्रिकेटर हैं जिनका रिश्ता बॉलीवुड अभिनेत्रियों से है। आइए जानते हैं इनके बारे विस्तार से।
Cricketer Love Story: विराट कोहली अनुष्का शर्मा –

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में पहले स्थान पर रखा जाता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध चुके हैं और उनकी एक छोटी सी बेटी है। बता दें कि अनुष्का शर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उन्होंने कई सारी हिट फिल्में की है।
अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड के तीनों खान सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान के साथ फिल्मों में काम किया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2013 से एक-दूसरे को डेट (Cricketer Love Story) करना शुरू कर दिया था। इसके बाद जून 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।
यह भी जाने : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय इतने संपत्ति के है मालिक-vivek oberoi net worth in hindi
युवराज सिंह व हेजल कीच –

अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह भी बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ शादी कर लिए हैं। बता दे युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच हिंदी, तमिल, तेलुगू, पंजाबी भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। बताया जाता है कि हेजल और युवराज की साल 2015 में इंगेजमेंट हुई थी और साल 2016 में दोनों (Cricketer Love Story) शादी के बंधन में बंधे।
जहीर खान और सागरिका –

बॉलीवुड अभिनेत्री शादी (Cricketer Love Story) करने वाले क्रिकेटरों में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम भी शामिल है। जहीर खान ने अभिनेत्री सागरिका के साथ 2017 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने लंबे समय तक डेट किया था। बता दे सागरिका हिंदी, पंजाबी और मराठी भाषा की कई फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड फिल्म चक दे इंडिया में भी सागरिका ने काम किया है।
यह भी जाने : Gold Man: आइये जानते है बप्पी लाहिरी इतना सोना क्यो पहनते है?
हरभजन सिंह गीता बसरा –

इस लिस्ट (Cricketer Love Story) में अगला नाम स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा का शामिल है। हरभजन सिंह ने गीता बसरा को लंबे समय तक डेट किया, फिर 2015 में शादी के बंधन में बंध गए।। हरभजन सिंह और गीता बसरा के दो बच्चे हैं।
हार्दिक पांड्या और नताशा –

हार्दिक पांड्या अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वह मॉडल, डांसर और अभिनेत्री नताशा के साथ सगाई कर चुके हैं। बता दें कि हृदय हार्दिक पांड्या ने जनवरी 2020 में नताशा को प्रपोज (Cricketer Love Story) किया था। इसी के साथ दोनों के रिश्ते की चर्चा अक्सर होने लगी थी। साल 2020 में ही 30 जुलाई को नताशा ने हार्दिक के बेटे अगस्त्य को जन्म भी दे दिया है। यानी कि हार्दिक पांड्या और नताशा का एक बेटा भी है।
यह भी जाने : Kamal Hassan : फिल्मी कहानी से कम नहीं है कमल हसन की कहानी