Boycott Movies 2022-
साल 2022 बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी खराब समय साबित हुआ है। इस साल इंडस्ट्री के कई बड़े बजट की फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई है। इस साल सिर्फ द कश्मीर फाइल्स और आलिया भट्ट की फिल्म गंगुबाई कठियावड़ी ही सफल साबित हुई है। फिल्म के फ्लॉप होने का पहला कारण फिल्म की कहानी सही न होना और दूसरा बड़ा कारण फिल्मों का बहिष्कार। इस साल बॉलीवुड की कई फिल्मों का बहिष्कार किया गया। और अधिकतर फिल्मे फ्लॉप साबित हुई है। जिनके बारे मे जानेंगे।
1. बच्चन पांडे-
अक्षय कुमार की इस साल कई फिल्मे फ्लॉप हुई है। जिनमे एक बच्चन पांडे है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही लोगो ने सोशल मीडिया पर बच्चन पांडे बायकॉट कर ट्रेंड कर दिया था। बायकॉट का कारण पांडे सरनेम को फिल्म में गलत तरीके से पेश किया जाना था। जिसके बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 50 करोड़ रुपए ही कमा सकी।
2. सम्राट पृथ्वीराज-
शासक सम्राट पृथ्वीराज के जीवन पर आधारित असखे कुमार की इस फिल्म को भी बायकॉट का सामना करना पड़ा था। फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए का था। इस फिल्म को भी लोगो ने बायकॉट किया था। इसका कारण फिल्म का नाम था। रिपोर्ट के मुताबिक पहले फिल्म का नाम पृथ्वीराज था। जिसके बाद कई संगठन इससे नाराज हुए थे, और धमकी भी दी थी। जिसके बाद फिल्म का का नाम सम्राट पृथ्वीराज रखा गया था। अक्षय कुमार की ये दूसरी फिल्म भी फ्लॉप हुई है। फिल्म ने सिर्फ 68 करोड़ रुपए का ही बिजनेस किया था।
3. शमशेरा-
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म शमशेरा का भी सोशल मीडिया पर काफी जादा बायकॉट हुआ था। ये फिल्म भी एक बड़े बजट की फिल्म थी। जो की बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 42.48 करोड़ ही कमा सकी। फिल्म के बायकॉट करने का कारण संजय दत्त का किरदार था। फिल्म में संजय दत्त ने तिलक के साथ एक क्रूर दारोगा का किरदार निभाया था। जिसके वजह से लोगो ने इनके ऊपर हिंदू धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया था। बाद में ये फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई।
4. लाल सिंह चड्ढा-
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा एक बड़ी फ्लॉप फिल्म है। इस फिल्म को रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर बायकॉट लाल सिंह चड्ढा करके ट्रेंड करा दिया गया था। जब ये फिल्म रिलीज हुई तब तक फिल्म का बायकॉट जारी रहा। आमिर खान खान और करीना कपूर की इस फिल्म के बायकॉट करने का कारण आमिर और करीना कपूर के पुराने बयान दे जिसके वजह से काफी लोग इनसे नाराज थे। फिल्म ने अब तक सिर्फ 56.83 करोड़ रुपए ही कमा सकी है।
5. रक्षा बंधन-
अक्षय कुमार की साल 2022 में तीन फिल्मे रिलीज हुई थी। और तीनों ही फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। अक्षय कुमार को फिल्म रक्षा बंधन से उम्मीद की ये फिल्म रक्षा बंधन त्योहार के वजह से अच्छा कलेक्शन करेगी। लेकिन ऐसा कुछ भी न हुआ। ये फिल्म भी बायकॉट के निशाने पर आ गई। इसका कारण फिल्म की राइटर कनिका ढिल्लों के विवादित ट्वीट थे। जिसके वजह से लोगो ने इस फिल्म का भी बायकॉट किया। रक्षा बंधन ने अब तक 43 करोड़ रुपए के करीब कमाई की है।
6. लाइगर-
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर भी फ्लॉप की तरफ बढ़ रही है। इस फिल्म का भी बायकॉट हुआ था। जगन्नाथ पूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक सिर्फ 38 करोड़ रुपए ही कमा सकी ही।