Bollywood starkids education-
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से लेकर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे तक बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड के स्टार किड्स के गलत कारणों से सुर्ख़ियों में बने रहे। और आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के 8 बड़े सितारो के बच्चों की पढाई के बारे में बताने जा रहे है।
1. आर्यन खान

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री सुपर स्टार शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान का जन्म 13 नवम्बर साल 1997 मे हुआ था। आर्यन खान ने विदेश जाकर पढ़ाई की थी। आर्यन खान लंदन के सेवनोक्स हाई स्कूल में पढ़ाई की थी। आर्यन खान उसके बाद, दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय पढ़ने के लिए चले गए थे।
2. अनन्या पांडे

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का जन्म 30 अक्टूबर 1998 मे हुआ था। अनन्या पांडे ने स्कूली शिक्षा धीरूभाई अंबानी अंतर्राष्ट्रीय स्कूल से की है। इसके बाद में, अनन्या पांडे ने ग्रेजुएशन लॉस एंजिल्स के दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से किया।
3. खुशी कपूर

श्रीदेवी की बेटी और जान्हवी कपूर की बहन ख़ुशी का जन्म 5 नवंबर 2000 को मुंबई मे हुआ था। खुशी कपूर ने भी अपनी स्कूली/प्रारम्भिक शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल से की थी। इसके बाद, उन्होंने एक्टिंग कौशल को सीखने के मकसद से न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में एड्मिशन करवाया था।
4. सुहाना खान

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी और आर्यन की छोटी बहन सुहाना खान का जन्म 22 may 2000 को महराष्ट्र के मुंबई मे हुआ था। सुहाना खान ने भी अपनी स्कूली शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से करी है। सुहाना खान अभी न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फिल्म अध्ययन का कोर्स कर रही हैं।
Also Read-Pawandeep Rajan and Arunita Kanjilal: सिंगर पवनदीप और अरुणित ने किया अपने रिश्ते का खुलासा!
5. जान्हवी कपूर

श्री देवी और खुशी कपूर की बड़ी बहन जान्हवी कपूर का जन्म 7 March 1997 मे हुआ था। जान्हवी कपूर ने अपनी प्रारम्भिक/स्कूली शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। इसके बाद वह एक्टिंग के करियर को आगे बढ़ाने के लिए ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट, लॉस एंजिल्स चली गई।
6. सारा अली खान

सारा अली खान अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी है इनका जन्म 12 अगस्त 1995 को मुंबई मे हुआ था। सारा अली खान ने अपनी प्रारम्भिक/शिक्षा मुंबई के बेसेंट मोंटेसरी से की है। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क से इतिहास और राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कंप्लीट की है।
7. इब्राहीम अली

सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली का जन्म 5 march 2001 को मुंबई मे हुआ था। इब्राहिम अली ने अपनी प्रारम्भिक/स्कूली शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। इब्राहिम खान इस वक्त लंदन मे एक बोर्डिंग स्कूल में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।
8. नव्या नवेली नंदा

अमिताभ बच्चन की धेवती नव्या नवेली नंदा का जन्म 1997 को हुआ था। नव्या नवेली नंदा ने अपनी स्कूली शिक्षा लंदन के सेवनोक्स स्कूल से की है। उन्होंने digital technology औरUX Design में एक प्रमुख के साथ 2020 में फोर्डहम विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरी की।
Also Read-Celebrity Diwali: कुछ इस अंदाज में दिवाली मनाते हैं बॉलीवुड के सितारे