Bollywood love triangle-
(Bollywood love triangle) बॉलीवुड इंडस्ट्री मे कई ऐसे कपल थे, जिनका रिश्ता फैंस को काफी पसंद आया, आज हम आपको बताने जा रहे है ऐसे ही कुछ कपल्स के बारे मे जिनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका।
Bollywood love triangle अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत-
जानी मानी TV जगत की अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ये करीब 6 सालो तक रिश्तो मे रहे थे। आपको बता दे की धरवाही पवित्र रिश्ता के सेट्स पर इन दोनों को प्यार हुआ और कुछ दिनों बाद दोनों एक साथ रहने लगे थे। लेकिन समय के साथ अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तो मे दिक्कते भी आई, जिसके कारण वो दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

Bollywood love triangle जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु-
अभिनेत्री बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की जोड़ी फिल्म जगत की कई जोड़ियो मे से एक थी। लेकिन जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु 9 साल तक साथ रहने के बाद अलग हो गए थे। जिससे सभी को बहुत बड़ा झटका लगा था। जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का रिश्ता अच्छे समय पर खत्म नहीं हुआ था और इन दोनों ने एक दूसरे के बारे में बुरी-बुरी बाते भी कही थी। हालांकि जब जॉन अब्राहम और बिपाशा दोनों ही अपने -अपने पार्टनर के साथ सुखी से रह रहे है।

Bollywood love triangle अभय देओल और प्रीति देसाई-
बॉलीवुड के प्रसिद्ध देओल परिवार से रिश्ता रखने वाले अभय देओल भी अपने संबंध को लेकर काफी चर्चा मे रहे थे। अपनी फैमिली मे एक अभय देओल ही है जिन्होंने ने प्रीति देसाई के साथ मे रहने का बड़ा कदम उठाया था। और करीब 4 साल के बाद अभय देओल और प्रीति देसाई दोनों अलग-अलग हो गए।

अमीषा पटेल और विक्रम भट्ट-
फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और अमीषा पटेल का अफेयर ज्यादा समय तक नहीं चल सका था। उन दोनों ने अपने इस छोटे रिश्तो मे साथ रहने का फैसला लिया, और बाद मे ये बेकार साबित हुआ । क्योंकि विक्रम भट्ट और अमीषा पटेल बहुत ही जल्द अलग-अलग हो गए।

Bollywood love triangle लारा दत्ता और केली दोरजी-
केली दोरजी और अभिनेत्री लारा दत्ता अपने मॉडलिंग के समय के साथ दोनों करीब 8 सालों तक साथ मे रहे थे। हालांकि इन दोनों का रिश्ता इतने समय साथ रहने के बाद भी खत्म हो गया था। और इसके बाद अभिनेत्री लारा दत्ता की ज़िंदगी मे महेश भूपति आए और अब लारा दत्ता खुश है।

Bollywood love triangle अध्ययन सुमन और मायरा मिश्रा-
अध्ययन सुमन से अगल होने के बाद अभिनेत्री मायरा मिश्रा ने कहा , ‘ मै इस रिश्ते को लेकर बहुत ही गंभीर थी और मैंने सोचा था की यही रिश्ता अब मेरा सब कुछ होने वाला है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हमारे बीच बात नहीं बन पायी। मै एक अलग इंसान के साथ प्यार मे पड़ी थी । जब मैंने उनके साथ रहना शुरू किया तो मुझे समझ आ गया की जो मैंने सोंचा था वो तो उससे बिलकुल अलग इंसान है।

Bollywood love triangle रणवीर कपूर और कैटरीना कैफ-
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के रिश्तो की तो फिल्म इंडस्ट्री मे काफी चर्चा हो रही थी। दोनों अपने काम खत्म होने के बाद से साथ मे रहने लगे थे। और माना जा रहा था की दोनों जल्द ही शादी करेंगे। हालांकि अचानक दोनों ने ही अलग होने का निर्णय लिया और सभी को हैरानी मे छोड़ दिया था। रणवीर कपूर और कैटरीना कैफ क्यो अलग हुए थे इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। अब रणवीर कपूर और कैटरीना कैफ दोनों अपनी जिंदगी मे खुश है और दुश्मन बनने के बाद एक बार फिर से दोस्त बन चुके है।
