Bollywood Love affairs
फिल्म इंडस्ट्री मे बहुत सी प्रेम कहानियों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इन सितारों के अफेयर की बहुत चर्चा हुई लेकिन एकाएक उनका ब्रेकअप हो गया, और ये सितारे आज किसी और के हम-सफर बन गए है।
1. रणवीर सिंह-अहाना देओल-

धर्मेंद्र की छोटी बेटी है अहाना देओल अपने फैमिली के सभी सदस्यों की तरह वो फिल्मों मे नहीं आई। हालांकि एक समय ऐसा आया की जब उनका नाम रणवीर सिंह के साथ मे जुड़ गया।
दरअसल कॉलेज के दिनों मे रणवीर सिंह और अहाना देओल का अफेयर था, लेकिन कुछ ही समय बाद उनका ब्रेकअप हो चुका था। और इस बात का खुलासा रणवीर ने अपने आप ही किया था। आज रणवीर दीपिका के पति बन चुके है। और वो उनके साथ काफी खुश है।
2. प्रियंका चोपड़ा-शाहिद कपूर-

कमीने और तेरी मेरी कहानी फिल्म मे नजर आने वाले प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर भी किसी समय मे अपने अफेयर को लेकर चर्चा मे रहे। हालांकि उनका ये अफेयर शुरू होने के कुछ दिन बाद ही खत्म हो गया।
Also Read – एक टाइम था जब बॉलीवुड के इन 5 स्टारकिड्स love affairs के हुए थे चर्चे -Bollywood starkids love affairs
जहां कई कपल्स लड़ते झगड़ते अलग होते है तो वही प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर अपनी मर्जी से अलग हो गए। और इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी कर ली तो वही शाहिद कपूर ने भी मिरा से शादी कर ली। और वो बेहद खुश है।
3. दीपिका पादुकोण- युवराज सिंह-

आपको बता दे की रणवीर सिंह की पत्नी बनने से पहले दीपिका पादुकोण का नाम कई सितारों के साथ मे जुड़ा था। दीपिका का नाम सिर्फ अभिनेता से ही नहीं बल्कि क्रिकेट युवराज सिंह से भी जुड़ा था।
और ऐसी कई खबरे सामने आई की दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह एक दूसरे को डेट कर रहे है। और कुछ ही समय बाद मे उनका ब्रेकअप हो गया जिसके बाद युवराज सिंह ने हेजल से शादी की।
4. अर्जुन कपूर-अर्पिता खान-

अर्जुन कपूर का दिल मलाइका अरोड़ा से पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान पर आया था। इस बात का खुलासा अर्जुन कपूर ने खुद किया था की अर्पिता खान उन्हें पसंद है।
अर्जुन कपूर और अर्पिता खान का करीब 2 साल तक अफेयर चला था। हालांकि ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर काफी तनाव मे रहने लगे थे। अब अर्जुन का नाम मलाइका के साथ मे जुड़ चुका है और अर्पिता खान ने अब आयुष शर्मा से शादी कर ली है।