Big Budget Movies In South India-
इस समय में देश के फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ साउथ की फिल्मे ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। पिछले कुछ सालो से साउथ की करीब करीब हर एक फिल्मे पैन इंडिया रिलीज हो रही है, और अच्छा कलेक्शन भी कर रही है। इसी के साथ ही दक्षिण भारत की फिल्मों के बजट ने बॉलीवुड को काफी पीछे कर दिया है। साउथ के फिल्म निर्माता ने फिल्मों के ऊपर काफी ज्यादा पैसा खर्च किया है। और वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल भी हुई है। और इस लेख में हम उन्ही फिल्मों के बारे में जानेंगे। जिनका बजट काफी ज्यादा रहा है।
1. केजीएफ चैप्टर 2–

इस फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया था। और इस फिल्म में कन्नड सुपरस्टार यश के साथ बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी और रविन टंडन मुख्य किरदार में रही थी। 14 अप्रैल साल 2022 को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना दिया है। और इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा रहा था। इस फिल्म के पहले चैप्टर (केजीएफ़ चैप्टर 1) का बजट 80 करोड़ रुपए रहा था, तो वही फिल्म केजीएफ़ चैप्टर 2 का बजट 100 करोड़ रुपए रहा था।
2. आरआरआर-

फिल्म आरआरआर भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिकॉर्ड बना चुकी है। और ये फिल्म देश की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म को एसएस राजमौली ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और अभिनेता राम चरण मुख्य में रहे थे। इसके अलावा फिल्म में अजय देवगन और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1150 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। और वही फिल्म का बजट 550 करोड़ रुपए रहा था।
3. पुष्पा 1, 2-

फिल्म पुष्पा साल 2021 में रिलीज थी, और ये फिल्म 2021 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। ये फिल्म लोगो को काफी पसंद आया था। इस फिल्म में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री राश्मिका मंदाना मुख्य किरदार में रही थी। फिल्म पुष्पा पार्ट 1 का बजट 17-200 करोड़ रुपए रहा था, और वही अब मीडिया के अनुसार फिल्म निर्माताओ ने फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट का बजट बढ़ा दिया है, जो की अब 400 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
4. बाहुबली 2-

देश के मशहूर फिल्म निर्देशक एसएस राजमौली की फिल्म का बजट करीब करीब हर एक फिल्मों में ज्यादा रहता है। और इनकी साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाहुबली का बजट काफी ज्यादा रहा था, और ये फिल्म लोगो को काफी पसंद भी आया था,जिसके बाद फिल्म निर्माता ने इसी का सिक्वल बनाया था। फिल्म में प्रभास और अनुष्का शेट्टी मुख्य किरदार में रहे थे। फिल्म बाहुबली का बजट 180 करोड़ रुपए था, और वही फिल्म बाहुबली 2 का बजट 250 करोड़ रुपए से ज्यादा का रहा था। और इस फिल्म शानदार रिकॉर्ड बनाकर देश की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।
5. 2.0-

ये फिल्म रोबोट का सीक्वल रहा था। जो की साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म रोबोट 162 करोड़ रुपए के बजट में बनाई गई थी। और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल भी हुई। और इसके बाद फिल्म निर्माता ने साल फिल्म 2.0 बनाया जिसका बजट 500 करोड़ रुपए रखा था। और इस फिल्म में राजनिकांत और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य किरदार में रहे थे। ये फिल्म एक एंथिरन’ एक साइंस फिक्शन फिल्म है।
Also Read-Which Actor Has Most Flop Movies-जाने बॉलीवुड में किस अभिनेता ने सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्मे दी है!
Big Budget Movies In South India