Best Web Series In Hindi-
आज के समय में सिनेमाघरों के बाद लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म को ज्यादा महत्व देते है। और ओटीटी की तुलना भी सिनेमाघरों से ही हो रही है। लोग घर में बैठकर उन सभी चीजों का आनंद ले सकते है। जो वो सिनेमाघरों में देखते है। और अब ओटीटी पर कई भाषाओ में काफी ज्यादा कंटेन्ट मौजूद रहते है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम और सस्पेंस वाली वेब सीरीज मौजूद है। जिनको लोगो द्वारा काफी पसंद किया गया है। और इस लेख में हम ओटीटी पर मौजूद बेहतरीन क्राइम वेब सीरीज के बारे में जानेंगे।
1. दिल्ली क्राइम–
क्राइम से भरपूर इस सीरीज को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस सीरीज का पहला सीजन साल दिल्ली में 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप पर बेस्ड था। और अब तक इस सीरीज के दो सीजन रिलीज कर दिये गए है। इस सीरीज के मुख्य किरदार में शेफाली शाह है। जिन्होने वर्तिका का किरदार निभाया है। और इस महीने रिलीज हुई दिल्ली क्राइम के दुसरे सीजन में भी वो लीड रोल में है। जिसमे वो कच्छा बनियान के खूंखार गैंग को पकड़ती नजर आएंगी। दिल्ली क्राइम का पहला सीजन साल 2019 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था, और वही दूसरा सीजन भी इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है।
2. मिर्जापुर-
मिर्जापुर वेब सीरीज प्राइम विडियो की टॉप वेब सीरीज में शामिल है। जिसके दोनों ही सीजन खूब पसंद किए गए थे। इस क्राइम वेब सीरीज के बाद 2 सीजन रिलीज कर दिए गए है। वही तीसरे सीजन की शूटिंग हो रही है। और उसको भी रिलीज कर दिया जाएगा। मिर्जापुर के पहले और दूसरे सीजन के दायलॉग से लेकर एक्टिंग तक खूब पसंद किया गया था। मिर्जापुर के दूसरे सीजन के अंत में मुन्ना भैया की मौत हो जाती है। अब इसके आगे की कहानी तीसरे सीजन में दिखाई जाएगी। इस वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर जैसे एक्टर अहम किरदार में थे।
3. आश्रम-
बॉबी देओल की आश्रम की अब तक तीन सीजन MX प्लेयर पर रिलीज कर दिए गए है। इस सीरीज से दर्शको द्वारा अच्छी प्रतिकृया मिली है। ये सीरीज भी बेहतरीन क्राइम सीरीज में आती है। जिसमे बॉबी देओल लीड रोल में है। वही अब इस वेब सीरीज का चौथा सीजन रिलीज कर दिया जाएगा। आश्रम में बॉबी देओल के साथ ईशा गुप्ता लीड रोल में है।
4. द फैमिली मैन-
मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फॅमिली मैंन एक बेहतरीन क्राइम वेब सीरीज है। ये वेब सीरीज के मिडल क्लास व्यक्ति के जीवन पर आधारित होती है। जो गुप्त रूप से गुप्तचर अधिकारी के रूप में काम करता है। इस सीरीज के अब तक 2 सीजन अमेज़न प्राइम विडियो पर रिलीज कर दिए गए है। इस वेब सीरीज का पहला सीजन साल 2019 में रिलीज किया गया और दूसरा सीजन साल 2020 में। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी के अलावा प्रियमनी और समांथा रुथ प्रभु अहम किरदार में नजर आई थी।
Also Read-Brahmastra Actor Salary-जाने फिल्म ब्रह्मास्त्र मे काम करने वाले अभिनेताओ की सैलरी!