Best Horror Comedy Movies-
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की हॉरर कॉमेडी फिल्म 20 मई को रिलीज हो गई है। और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। और इस लेख में भूल भुलैया 2 से पहले की हॉरर कॉमेडी फिल्म जानने वाले है। जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के साथ लोगो को काफी पसंद भी आई है।
1. भूल भुलैया–

अक्षय कुमार और विद्या बालन की ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। जिसको लोगो के द्वारा काफी पसंद किया गया था। फिल्म को अनीस बज़्मी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म का बजट 32 करोड़ रुपए रहा था, और वही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 83 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था। ये फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर मौजूद है। जहां से देख सकते है।
2. गो गोआ गोन-
फिल्म गो गोआ गोन में सैफ अली खान का किरदार लोगो को पसंद आया था। साल 2013 में रिलीज हुई इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को राज और डीके ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा पुजा गुप्ता और कुनाल खेमू नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 38.4 करोड़ रुपए बिजनेस किया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी 5 और प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
3. गोलमाल अगेन-

अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन भी हॉरर कॉमेडी के अंतर्गत आती है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा अभिनेत्री तबू, पर्णिनीत चोपड़ा अर्शद वारसी, श्रेयस थलपड़े, प्रकाश राज और तुषार कपूर जैसे अभिनेता रहे थे। ये फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर मौजूद है। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। और फिल्म का बजट 72 करोड़ रुपए के आसपास रहा था, जबकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
4. स्त्री-

फिल्म स्त्री जो की हॉरर कॉमेडी फिल्म रही थी। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार में रही थी। इसके अलावा इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी का भी किरदार पसंद किया गया था। साल 2018 में रिलीज की गई इस फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर मौजूद है। फिल्म की कमाई की बात करे तो फिल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 180.36 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था, जबकि इस फिल्म का बजट सिर्फ 20 करोड़ ही था।
5. लक्ष्मी-

ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी, जिसमे अक्षय कुमार और अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में रही थी। आपको बता दे की ये फिल्म विवादों में भी आ चुकी है। हालांकि फिल्म को तब भी पसंद किया गया था। फिल्म लक्ष्मी को राघवा ने डायरेक्ट किया था। और ये फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर मौजूद है।
6. भूत पुलिस-
फिल्म भूत पुलिस में अभिनेत्री जैकलीन के अलावा अर्जुन कपूर और सैफ अली मुख्य किरदार में रहे थे। फिल्म को साल 2021 में रिलीज किया गया था। फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया था। ये फिल्म हॉटस्टार पर देख सकते है।
7. रुही-

फिल्म रुही भी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। जिसको साल 2021 में रिलीज किया गया था। फिल्म मे राजकुमार राव, वरुण शर्मा और अभिनेत्री Janhvi कपूर मुख्य किरदार में रही थी। हालांकि ये फिल्म उतना जादा सफल ना हो पाई। फिल्म को हार्दिक मेहता ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। 20 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 30 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
Best Horror Comedy Movies