Athiya Shetty KL Rahul Wedding: जैसा कि हम सब जानते हैं बॉलीवुड के स्टार रह चुके सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर तथा लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान केएल राहुल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। काफी समय तक दोनों ने अपना रिश्ता लोगों से छिपा कर रखा था। पर फिल्म ‘तड़प’ के प्रीमियर के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। अब अक्सर ही दोनों की शादी की चर्चा होती रहती है।
अभी हाल में ही अथिया और केएल राहुल की शादी को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है। बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी जल्दी हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि सुनील शेट्टी अपनी बेटी की शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
लेटेस्ट जानकारी के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि सुनील शेट्टी अपनी बेटी की शादी (Athiya Shetty KL Rahul Wedding) को लेकर काफी ज्यादा भावुक है। वह इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि अभी से ही उन्होंने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है।
कहा तो यह भी जा रहा है कि इस विशेष दिन के लिए उन्होंने डिजाइनर को भी बुक कर लिया है। जल्द ही आने वाले दिनों में वेडिंग सेरेमनी की डेट भी घोषित कर दी जाएगी।
Athiya Shetty KL Rahul Wedding : दिसंबर में होगी शादी

अभी हाल में ही एक और खबर आई थी जिसमें कहा जा रहा था कि लखनऊ सुपर जेंट्स के कप्तान केएल राहुल और अथिया शेट्टी दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता देंगे दोनों का परिवार दक्षिण भारत से संबंध रखता है। ऐसे में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि शादी दक्षिण भारतीय रीति रिवाज से हो सकती है।
इस शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ क्रिकेट की दुनिया के तमाम लोग शामिल हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह शादी जुहू के एक फाइव स्टार होटल में होगी।
कुछ दिनों पहले एक और खबर सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल लिव-इन में रह रहे हैं। उन्होंने अपने लिए मुंबई में घर भी देख लिया है। क्योंकि दोनों इस समय बिजी शेड्यूल में है। इसलिए साल के अंत तक शादी (Athiya Shetty KL Rahul Wedding) हो पाएगी।
लेकिन उसके पहले दोनों साथ रहना चाहते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अथिया और केएल राहुल का नया घर रणवीर कपूर और आलिया भट्ट के घर वास्तु के करीब है, जहां पर दोनों जल्द ही शिफ्ट होने वाले हैं। इस घर के किराया दस लाख रुपए प्रतिमाह बताया जा रहा है।