Arijit Singh Lifestyle-
अरिजीत सिंह देश के सबसे बड़े गायकों में शामिल है। अरिजित सिंह का करीब करीब हर एक गाना हिट ही जाता है। और उनके द्वारा गया गाना लोगो को काफी ज्यादा पसंद भी आता है। अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने बचपन में ही तय कर लिया था की वो एक सिंगर बनेंगे।
और यहाँ तक पहचने के लिए उनको काफी ज्यादा संघर्ष भी करना पड़ा था। अरिजित सिंह का करियर काफी संघर्ष भरा रहा था जिसके बाद आज के समय में वो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर अपना शीर्ष स्थान बनाए हुए है। और आज के दिन सिंगर अरिजीत सिंह अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं।
अरिजित सिंह का जन्मदिन-

भारत के मशहूर सिंगर अरिजित सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल में हुआ था। अरिजित सिंह के पिता का नाम कक्कर सिंह जो की पंजाबी है, और वही इनकी माँ अदिति सिंह बंगाली है। अरिजित सिंह ने अपनी पढ़ाई राजा बिजय सिंह हाई स्कूल और श्रीपत सिंह कॉलेज से पूरी की है।
अरिजित सिंह की शादी-
अरिजित सिंह ने कोयल रॉय से 20 जनवरी साल 2014 में शादी की थी। और ये अरिजित सिंह की दूसरी शादी है। इसके पहले उन्होने रियलिटी शो में को-कंटेस्टेंट के साथ शादी की थी। अरिजित सिंह के दो बच्चे भी है।
अरिजित सिंह का स्टुडियो-

सिंगर अरिजीत सिंह 10 के 10 ले गए दिल में विजेता बने थे। और वहाँ से उनको 10 लाख रुपए मिले थे। जिसके बाद उन्होने उसी पैसो से एक खुद का रिकॉर्डिंग स्टूडियो खोला था। अरिजीत सिंह का पहला एलबम भी फिल्म सांवरिया का ही रहा था परंतु उस एलबम को रिलीज नहीं किया गया था।
इस गाने के वजह से हुए मशहूर-
v

अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने फिल्म आशिकी 2 में गाना तुम ही हो गाया था। और ये गाना लोगो को बहुत ज्यादा पसंद आया था। और इसी गाने के वजह से अरिजित सिंह मशहूर हो गए थे। इस गाने के बाद अरिजित सिंह ने इसी साल फिर मोहब्बत और राब्ता गाने गाए और ये भी हिट साबित हुए थी।
अरिजित सिंह का लाइफस्टाइल-

गायक अरिजीत सिंह (Arijit Singh) को एक साधारण जिंदगी काफी पसंद है। और उन्होने मीडिया से बात करते हुए बताया था की मुझे सेलिब्रिटी होने से नफरत है। अरिजित सिंह ने इसके आगे कहा था की मैं म्यूजिक इंडस्ट्री में फेमस होने के लिए नहीं आया था बल्कि मै इसलिए आया था की मुझको म्यूजिक से काफी लगाव रहा था। इसी के साथ आपको बता दे की अरिजीत सिंह अधिकतर हवाई चप्पल में बच्चों के स्कूल जाते नजर आते है। और वो मुंबई रहने से ज्यादा वो खुद के होम टाउन में रहना पसंद करते है।
अरिजित सिंह की संपत्ति-
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अरिजित सिंह की कुल संपत्ति 71.95 करोड़ रुपए है।
Also Read-Movies On Cricket In Hindi- ये है सचिन तेंदुलकर से लेकर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म!
Arijit Singh Lifestyle