April Upcoming Movies 2022-
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए पूरे भारत में कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे, जिसके बाद अब उसको खत्म कर दिया गया है। और कोरोना महामारी के वजह से कई फिल्मे करीब 2 वर्षो से सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार थी। और अब धीरे धीरे फिल्मों को रिलीज किया जा रहा है। और अब 3 महीने के अंदर ही करीब 15 फिल्मे सिनेमाघरों मे रिलीज किया जा चुका है। और अब अप्रैल के महीने मे कुछ फिल्मे रिलीज होने जा रही है, और ये फिल्मे काफी शानदार प्रदर्शन करेंगी ऐसा माना जा रहा है।
अटैक–

फिल्म अटैक को 1 अप्रैल 2022 को रिलीज कर दिया जाएगा। इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम अभिनेत्रीरकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडीज अहम किरदार में नजर आएंगी। और इस फिल्म को लक्ष्य राज आनंद ने डायरेक्ट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में एक आर्मी अफसर की कहानी को दर्शाया गया है। और उस अफसर के अंदर एक चिप इनबिल्ट कर दी जाती है। और इसके वजह से वो अफसर रोबोट के जैसे बरताव करता है, वो वैज्ञानिको के बात को मानता है।
दसवी (7 अप्रैल 2022)-
फिल्म दसवी को 7 अप्रैल 2022 को रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म एक कॉमेडी फिल्म मानी जा रही है। और इस फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन, निम्रत कौर और यामी गौतम (Yami Gautam) बेहद अहम किरदार मे नजर आएंगे। इस फिल्म में एक भ्रष्टाचार में लिप्त मुख्यमंत्री की कहानी को दर्शाया गया है। जिसमे वो जेल में दसवीं की पढ़ाई पूरी करने का निर्णय लेता है। और ये फिल्म हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Choutala) रियल ज़िंदगी से प्रेरित बताई जा रही है।
जर्सी (14 अप्रैल 2022)-

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी 14 अप्रैल 2022 को रिलीज की जाएगी है। इस फिल्म का लोग काफी दीनों से इंतजार कर रहे थे। फिल्म जर्सी तेलगु फिल्म का सीक्वल है। जिसको गौतम तिन्ननुरी ने डायरेक्ट किया है। और ये फिल्म तेलगु में साल 2019 में रिलीज की गई थी। ये कहानी 36 वर्ष के अर्जुन की है, जो अपने बेटे के लिए क्रिकेट खेलने जाते है।
Also Read-Vijay Net Worth-थलपति विजय की कुल संपत्ति,बायोग्राफी,कार,घर हिंदी में जाने
हीरोपंती 2 (29 अप्रैल 2022)-

ये फिल्म एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म हीरोपती में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन मुख्य किरदार में है। टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म हीरोपंती से ही की थी। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के अलावा इस फिल्म में तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया गया है। और इस फिल्म को 9 अप्रैल 2022 को रिलीज किया जाएगा। इसी के साथ आपको बता दे की इस फिल्म का पहला गाना दाफा कर 26 मार्च को रिलीज़ कर दिया गया है।
के टीना (1 May 2022)-

फिल्म के टीना को 1 मई 2022 को रिलीज किया जाएगा। इसको Ashima Chhibbe ने डायरेक्ट किया है। और इस फिल्म में दिशा पटानी मुख्य किरदार में नजर आएँगी। और फिल्म एक ड्रामा पर बेस्ड रहने वाली है।
आकाशवाणी बॉम्बे केंद्र (2 May 2022)-

इस फिल्म को सतीश बथुला ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में शिवकुमार रामचन्द्रवरपु और अक्षता श्रीधर मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को 2 मई 2022 को सिनेमघरों में रिलीज किया जाएगा।
Also Read-Rrr Actors Fees- जाने फिल्म आरआरआर के लिए किस एक्टर ने ली कितनी फीस, आरआरआर के पाँच दिन का कलेक्शन