Anushka Sharma Birthday-
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़ी हिट फिल्मे दी है। अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई साल 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। इन्होने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म रब ने ना दी जोड़ी से की थी।
और इस फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ साथ देश के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान भी नजर आए थे। और इसके बाद इन्होने कई फिल्मों में काम किया था। जिसके बाद इनका फिल्मी करियर सफल हुआ। और आज ये बॉलीवूड की सबसे मंहगी अभिनेत्रियों में से एक है।
जैसा की अब अनुष्का शर्मा का फिल्मी करियर काफी शानदार है, और उसी प्रकार से उनकी निजी ज़िंदगी भी काफी सही है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने देश के मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) से साल 2017 में शादी की थी। और इस लेख में हम उनके जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा के कार,घर के बारे में जानेंगे।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया था संघर्ष-

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपना करियर सफल बनाने के लिए काफी संघर्ष भी किया था। क्योकि अनुष्का शर्मा का परिवार फिल्म इंडस्ट्री से संबंध नहीं रखता था, और वही पर क्रिकेटर विराट कोहली का भी परिवार उनके फील्ड में नहीं रहा था। और आज के समय में जहां अनुष्का शर्मा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शीर्ष अभिनेत्रियों में शामिल है, तो वही विराट कोहली भी भारत के सबसे बड़े खिलाड़ी की सूची में आते है।
अनुष्का शर्मा का घर-

साल 2017 में अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। और अब वो मुंबई में एक बिल्डिंग में एक साथ रहते है। जिस घर में अनुष्का शर्मा और कोहली रहते है, उस घर की कीमत 34 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। इसके अलावा विराट कोहली के पास दिल्ली में भी एक आलीशान घर मौजूद है। इन सभी के अलावा अनुष्का शर्मा के पास कार का अच्छा कलेक्शन है। उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू और बेनटली फ्लाई जैसी मंहगी और लोकप्रिय कारे शामिल है।
Also Read-Priyanka Chopra Net Worth-प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति,कार,घर,बायोग्राफी हिंदी में जाने!
अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति-Anushka Sharma Net Worth-

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति 35 मिलियन यूएस डॉलर है, जो की भारतीय रुपयो मे करीब 255 करोड़ रुपए हो जाती है। अभिनेत्री एक फिल्म में काम करने के लिए 7-10 करोड़ रुपए चार्ज करती है, वही एक विज्ञापन के लिए 10-12 लाख रुपए तक चार्ज करती है।
Anushka Sharma Birthday
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की संपत्ति-Virat Kohli Anushka Sharma Net Worth-

बात करे अनुष्का और विराट कोहली की संपत्ति के बारे में तो फॉर्ब्स इंडिया साल 2019 कैलेंडर के सूची के मुताबिक ये कपल सबसे अमीर कपल में से एक रहा है। और आज के समय में विराट कोहली 900 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक है, तो वही अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पास 255 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।
अनुष्का शर्मा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म-Anushka Sharma Highest Grossing Movie-

अनुष्का शर्मा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पीके है। जिसमे उनके साथ आमिर खान मुख्य किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा इस फिल्म में सुशांत सिंह और संजय दत्त भी नजर आए थे। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज की हुई थी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपए रहा था, और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 854 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया था।
Also Read-Shreya Ghoshal Net Worth-श्रेया घोषाल की कुल संपत्ति,कार,घर,बायोग्राफी हिंदी में जाने!
Anushka Sharma Birthday