Ammy Virk Net Worth-
अमरिंदरपाल सिंह विर्क (Amrindar Singh Virk) पंजाब के मशहूर अभिनेता है। और उनको पंजाब मे एमी विर्क के नाम से भी जाना जाता है। और आज उनका जन्मदिन हैं। अमरिंदरपाल सिंह विर्क (एमी विर्क) आज यानी की 11 मई को अपना जन्मदिन मना रहे है। आपको बता दे की एमी विर्क एक अभिनेता होने के साथ साथ फिल्म निर्माता और सिंगर है। और पंजाबी फिल्मो में काम करने के साथ बॉलीवुड यानी की हिंदी फिल्मों में काम करते नजर आ चुके है।
इन फिल्म से एमी विर्क को मिली सफलता-

जैसा की अभिनेता एमी विर्क (Amrindar Pal Singh Virk) पंजाब के मशहूर अभिनेताओ में से एक है। और वो शानदार अभिनय के वजह से दर्शको के बीच काफी प्रसिद्ध हुए है। एमी विर्क ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म अंग्रेज़ से की थी। इस फिल में एमी विर्क ने हाकम नाम के व्यक्ति का रोल निभाया था। और ये फिल्म लोगो को काफी पसंद आई थी। फिल्म के साथ ही अभिनेता एमी विर्क का रोल भी काफी पसंद किया गया था। वही ये फिल्म साल 2015 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में बेस्ट डेब्यू एक्टर का पुरस्कार अपने नाम किया था।
इन फिल्मों में काम कर चुके है एमी विर्क-

अभिनेता एमी विर्क को पहली ही फिल्म से काफी अच्छी सफलता मिली थी। और इस फिल्म की सफलता को देखते हुए एमी विर्क को कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला था, और उन्होने शानदार अभिनय भी किया था। एमी विर्क ने अपने फिल्मी करियर में फिल्म निक्का, हरजीत में हरजीत सिंह, किस्मत, किस्मत 2 और अंगरेज जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो बॉलीवुड अभिनेताओ के साथ काम करते नजर आ चुके है। एमी विर्क ने अजय देवगन की फिल्म भुज में भी काम किया था। वही फिल्म अंग्रेज और किस्मत पंजाब फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है।
एमी विर्क का ये गाना हुआ था काफी मशहूर-

अभिनेता पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में प्रसिद्ध है। परंतु उनके फिल्मी करियर की एक फिल्म रही थी, जिसके वजह से पूरे भारत में मशहूर हो गए थे। और ये फिल्म लौंग लाची रहा था। और इस फिल्म का गाना पंजाब के साथ साथ पूरे देश में वायरल हुआ था। और ये फिल्म साल 2018 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म के गाने ने कई रिकॉर्ड दर्ज किए थे, इस गाने को अब तक 140 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
एमी विर्क की संपत्ति-

जैसा की एमी विर्क पंजाब के जाने माने अभिनेता और सिंगर है। इसी के साथ आपको बता दे की अभिनेता पंजाब के सबसे अमीर अभिनेताओ की लिस्ट में भी आते है। एक वेबसाइट के मुताबिक अभिनेता की कुल संपत्ति 30 मिलियन यूएस डॉलर है।
एमी विर्क की आने वाली फिल्म-

अमरिंदरपाल सिंह विर्क की आने वाली फिल्म का नाम सौंकने सौंकने है। और इस फिल्म का लोग काफी इंतजार भी कर रहे है। और इस फिल्म में अभिनेत्री सरगुन मेहता एक बार फिर से साथ में काम करते हुए नजर आएँगी। आपको बता दे की पिछली बार सरगुन मेहता फिल्म किस्मत 2 में एमी विर्क के साथ काम की हुई थी। फिल्म सौंकने सौंकने को अमरजीत सिंह डायरेक्ट कर रहे है। और इस फिल्म में एमी विर्क के सरगुन मेहता के अलावा निमरत खैरा भी मुख्य किरदार में रहेंगी। ये फिल्म साल इसी महीने 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Also Read-Prithviraj Trailer-पृथ्वीराज का ट्रेलर हुआ लांच, जाने इस फिल्म में किस अभिनेता कौन सा रोल किया है!
Ammy Virk Net Worth