Alia Bhatt Best Movies List-
आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत तो फिल्म संघर्ष से की थी, परंतु उन्होने मुख्य अभिनेत्री के तौर पर उन्होने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ थे इयर से किया था। जिस फिल्म मे इनके साथ वरुण धवन और सिधार्थ मल्होत्रा साथ थे। और इस लेख मे हम आलिया भट्ट के कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे मे जानेंगे जिनको दर्शको के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
आलिया भट्ट की 8 बेस्ट फिल्मे-Alia Bhatt Best Movies List
1. Gully Boy–

फिल्म Gully Boy को साल 2019 मे रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने उनके साथ अभिनेता रणवीर सिंह भी साथ मे थे। और इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म का बजट 70 करोड़ रुपए रखा गया था। वही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म Gully Boy को जोया अख्तर के द्वारा डायरेक्ट किया गया था। IMDB पर इस फिल्म की 7.9 की रेटिंग है।
2. Raazi-

ये फिल्म एक स्पाइ थ्रिलर फिल्म है। जो कि 2018 मे रिलीज किया गया था। आलिया भट्ट और विकि कौशल मुख्य किरदार मे है। मेघना गुलजार के द्वारा इस फिल्म को डायरेक्ट किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 197 करोड़ रुपए कि कमाई कि थी। वही इस फिल्म कि IMDB पर 7.8 की रेटिंग है।
3.Udta Punjab-

Udta Punjab फिल्म को अभिषेक चौबे के द्वारा डायरेक्ट किया गया था जो कि साल 2016 मे रिलीज किया गया था। IMDB पर इस फिल्म की रेटिंग 7.8 है। फिल्म मे आलिया भट्ट के साथ करीना कपूर,शाहिद कपूर और दिलजीत सिंह मुख्य किरदार मे नजर आए थे। इस फिल्म को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
4. Kapoor & Sons-

Shakun Batra के द्वारा डायरेक्ट की गई ये फिल्म 18 मैच 2016 को रिलीज की गई थी। इस फिल्म मे आलिया भट्ट के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा,ऋषि कपूर,रजत कपूर जैसे अभिनेता नजर आए थे। इस फिल्म का बजट 28 करोड़ रुपए रखा गया था। जिसके बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 148 करोड़ रुपए कमाए थे। और इस फिल्म की IMDB पर 7.7 की रेटिंग है।
5.Highway-

साल 2014 मे रिलीज की गई फिल्म हाइवे को इम्तियाज़ अली के द्वारा डायरेक्ट किया गया था। इस फिल्म मे आलिया भट्ट के साथ रणदीप हुड्डा नजर आए थे। फिल्म हाइवे को IMDB पर 7.6 की रेटिंग मिली हुई है।
6. Dear Zindagi-

आलिया भट्ट की फिल्म Dear Zindagi को गौरी शिंदे के द्वारा डायरेक्ट किया गया था। और इस फ़िल्म मे अभिनेत्री आलिया भट्ट के अलावा शाहरुख खान मुख्य किरदार मे थे। गौरी खान और कारण जौहर के द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया गया था। इस फिल्म का बजट 46 करोड़ रुपए रहा था। फिल्म Dear Zindagi ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 136 करोड़ रुपए की कमाई की थी। और आलिया भट्ट की इस फिल्म को IMDB के द्वारा 7.5 की रेटिंग दिया गया है।
7. 2 Satest-
साल 2014 मे रिलीज की गई इस फिल्म मे आलिया भट्ट के साथ अर्जुन कपूर लीड रोल मे रहे थे। इस फिल्म को अभिषेक वर्मन के द्वारा डायरेक्ट किया गया था। और इस फिल्म को करण जौहर और Sajid Nadiadwala ने प्रोड्यूस किया हुआ है। और इस फिल्म का बजट करीब 32 करोड़ के आस पास रखा गया था। और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 170-175 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म को IMDB ने 6.9 की रेटिंग दी है।
8.Badrinath Ki Dulhania-
वरुण धवन और आलिया भट्ट की इस फिल्म को शशांक खैतान के द्वारा डायरेक्ट किया गया था। इस फिल्म को मुख्य रूप से करण जौहर के द्वारा प्रोड्यूस किया गया था। इस फिल्म का बजट 39 करोड़ रुपए रखा गया था। जिसके बाद इस फिल्म ने करीब 200 करोड़ रुपए के आस पास कमाई की थी। इस फिल्म को 10 मार्च 2017 को रिलीज किया गया था। और IMDB पर इस फिल्म की रेटिंग 6.1 है।
Also Read-Ajay Devgn Highest Grossing Movies-बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मे…