Akshay Kumar Net Worth In HIndi-
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जिनका असली नाम राजीव हरिओम भटिया है, अक्षय कुमार एक फेमस फ़िल्म अभिनेता होने के साथ वो एक फ़िल्म निर्माता है। अभिनेता अक्षय कुमार को कई बार फिल्मफेयर अवार्डस में नामांकित किया जा चुका है जिसमें से दो बार उन्होंने ये अवार्ड जीता हैै। बॉलीवुड फ़िल्म में वो काफी समय से अभिनय कर रहे हैं। बता दे की ‘खिलाडि़यों के खिलाड़ी’ नाम से फेमस अक्षय कुमार अपनी फिल्मों में अधिकतर स्टंट खुद करते हैं। और आज हम इस लेख में अभिनेता अक्षय कुमार के नेट वर्थ (Akshay Kumar Net Worth In HIndi) के बारे में जानेंगे.
Akshay Kumar Education-

अक्षय कुमार की स्कूली पढ़ाई डाॅन बोस्को में हुई, जिसके बाद आगे की पढ़ाई मुबंई के गुरू नानक खालसा में किया है। इंडिया में ताइकक्वांडो में ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने के पश्चात अक्षय कुमार ने थाईलैंड के बैंकाॅक में मार्शल आर्ट्स की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद वहां से वापस आने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने अपना फोटोशूट कराया था जिसके बाद उनको फिल्म ‘दीदार’ के लिए साइन किया गया था।
अपनी फिटनेस से अक्षय कुमार कई यंग सितारों को कड़ी टक्कर देते हैं। अगर बात हो फिल्मों की या फिर संपत्ति की अभिनेता किसी भी मामले में पीछे नही रहते है। आज के समय में अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। जिसकी वजह से सुर्खियों में बने ही रहते है।
Akshay Kumar Net Worth In HIndi-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पूरे 2414 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वर्ष 2021 में अभिनेता Akshay Kumar की Net Worth 325 मिलियन डॉलर बताई गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पर मंथ तकरीबन दस करोड़ से भी अधिक की कमाई करते हैं।
akshay kumar per film charge-

बॉलीवुड हंगामा (Bollywood Hungama) की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी एक फिल्म करने के लिए करीब 135 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार ब्रांड इंडोर्समेंट के माध्यम से भी काफी कमाई करते हैं।बता दें की, अभिनेता अक्षय कुमार कई विज्ञापनों का भी हिस्सा हैं। इसके साथ ही कई कैंपेन में से भी अभिनेता जुड़े हैं।
Also Read-Ananya Pandey Biography In Hindi-अनन्या पांडे बायोग्राफी,फैमिली, नेटवर्थ जाने
अक्षय कुमार का बंगला-Akshay Kumar House-
अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बाकी सेलेब्स के जैसे ही अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी काफी मशहूर हैं। अभिनेता अक्षय कुमार का मुंबई में एक आलीशान बंगला भी है। सिर्फ यही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विदेशों में भी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज भी हैं।
Akshay Kumar Car Collection-

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भी महंगी गाड़ियों का काफी ज्यादा शौक है। अभिनेता के पास कई लग्जरी कारें मौजूद हैं। जिसमें कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। आपको जानकर आश्चर्यचजनक होगा कि अक्षय कुमार के पास एक नहीं बल्कि 11 लग्जरी कारें मौजूद हैं। और उन सभी कारो की कीमत करोड़ो रुपए हैं। जिसमें मर्सिडीज बेंज, रॉयल रॉयस, बेंटले, पोर्शे, टोयटा कार, होंडा सीआरवी, जैसी महंगी कार उपलब्ध है।
akshay kumar bike collection –

आपको बता दे की अभिनेता अक्षय कुमार को महंगी कारो का तो शौक है ही इसके अलावा उनके पास कई मंहगी बाइक भी है। अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के गैराज में कई महंगी से मंहगी बाइक्स मौजूद हैं। जिनमें रॉयल एनफील्ड, होंडा, सुजुकी, यामा जैसी बेहतरीन बाइक्स हैं।